Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sadar Bazar Election Result 2020: सदर बाजार सीट पर सोमदत्‍त जीते, 25 हजार वोटों से BJP के जय प्रकाश को हराया

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:42 PM (IST)

    Sadar Bazar Assembly Election Result 2020 Live Update AAP के सोमदत्‍त ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। उन्‍होंने भाजपा के जय प्रकाश और कांग्रेस से सतबीर शर्मा को हरा दिया है।

    Sadar Bazar Election Result 2020: सदर बाजार सीट पर सोमदत्‍त जीते, 25 हजार वोटों से BJP के जय प्रकाश को हराया

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली विधानसभा की सदर बाजार सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्‍जा कर लिया है। चुनाव नतीजे आते ही सदर बाजार आप कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशों के साथ खुश सेलीब्रेट की। आप प्रत्‍याशी सोमदत्‍त ने यहां से जीत हासिल की है। वह लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव जीते हैं। जबकि, भाजपा के जय प्रकाश और कांग्रेस से सतबीर शर्मा को वोटों के भारी अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sadar Bazar Assembly Result Live Update: जानिए किसको मिले कितने वोट 

    - सदर बाजार सीट से आम आदमी पार्टी के सोमदत्‍त ने चुनाव जीत लिया है। उन्‍होंने 25644 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल करते हुए भाजपा कैंडीडेट को हराया है। सोमदत्‍त को कुल 68790 वोट हालिए हुए हैं। 

    - भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश कुल 43146 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के सतबीर शर्मा कुल 9857 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर हैं। 

     

    सदर बाजार सीट का चुनावी इतिहास

    सदर बाजार विधानसभा सीट दिल्ली उत्तरी पश्चिमी जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आती है। 1993 में विधानसभा सीट बनाए गए इस इलाके में हुए चुनाव में भाजपा के हरिकिशन विधायक चुने गए। इसके बाद यहां से लगातार 3 बार कांग्रेस के राजेश जैन विधायक रहे। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता सोमदत्‍त यहां से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं।

    इस विधानसभा क्षेत्र का नाम यहां के प्रसिद्ध बाजार सदर बाजार के नाम पर रखा गया है। ये बाजार खारी बावली के पश्चिमी क्षेत्र में बसा हुआ है। यह क्षेत्र सदर बाजर और प्रताप बाजार, स्वदेशी मार्केट जैसे कई बाजारों से जाना जाता है। यहां रेलवे स्टेशन सराय रोहिल्ला, सदर बाजार भी हैं। यह क्षेत्र दिल्ली नगर निगम के 12 जोन में से एक है।