Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2020: जानिए- संगम विहार सीट से AAP विधायक दिनेश मोहनिया के बारे में

    Delhi Election 2020 2015 में आम आदमी पार्टी की लहर में संगम विहार विधानसभा सीट से दिनेश मोहनिया ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

    By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 07 Feb 2020 02:29 PM (IST)
    Delhi Election 2020: जानिए- संगम विहार सीट से AAP विधायक दिनेश मोहनिया के बारे में

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी की लहर में संगम विहार विधानसभा सीट से दिनेश मोहनिया ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

    राजनीतिक दल- आम आदमी पार्टी

    उम्र- 41 वर्ष

    शिक्षा- स्नातक

    राजनीति में आने से पहले दिनेश मोहनिया व्यवसायी थे। उन्हें किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु गुप्ता कॉलेज से पूरी की है। 

    विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की संख्या- 147

    कुल मतदाता की संख्या- 187194

    पुरुष मतदाता की संख्या- 108519

    महिला मतदाता की संख्या- 78664

    अन्य- 11

    उपलब्धियां 

    1. संगम विहार में पहली बार फिल्टर पानी लोगों को पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया।

     2. संगम विहार में पहली बार सीवर लाइन डाला जिससे जलभराव से लोगों को राहत मिली

     3. जनता को तीन नए सरकारी स्कूलों की सौगात दी

     4. पूरे संगम विहार में पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाया

     5. पूरे संगम विहार में 500 से ज्यादा गलियों को पक्का बनाया

     6. संगम विहार में 2000 सीसीटीवी कैमरे क्षेत्र में लोगों के घरों में लगवाए

     7. संगम विहार की सोसाइटियों में 700 सिक्योरिटी गेट लगवाए

     8. क्षेत्र में तीन नए मोह्ल्ला क्लीनिक बनवाए हैं जिनसे लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

     9. क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करते हुए दो भूमिगत जलाशय बनाए गए हैं।

    दावों का पोस्टमार्टम

    संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉ. शिवचरन लाल गुप्ता ने विधायक के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा...

    1- इलाके के लोगों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। विधायक ने पांच साल में भी यह काम नहीं किया। पूरे इलाके में टैंकर माफिया सक्रिय हैं। कई इलाकों में अभी लोग टैंकर के पानी पर ही निर्भर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2- रतिया मार्ग, मंगल बाजार रोड और शूटिंग रेंज रोड बुरी तरह से टूटी हुई पड़ी है। सड़क पर नाले का पानी बहता रहता है।

     3- यहां रहने वाले और प्रतिदिन मजदूरी करने वाले लोगों के आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। इससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं।

     4- विधायक का दावा है कि इलाके में स्थित सभी 17 अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य कराया है जबकि किसी भी अनाधिकृत कॉलोनी में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है।

     जनता ने कहा- ऐसे हों हमारे विधायक

     - क्षेत्र के बारे में विधायक को हो पूरी जानकारी

     - लोगों के बीच रहें हमारे विधायक

     - जनता की समस्याओं का निपटारा तुरंत विधायक को करना चाहिए

     - विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए

     जनता की राय

     कुछ इलाकों में सड़कें और नालियां बनी हैं। लेकिन यह प्रयास नाकाफी है। घरों में इस्तेमाल किया गया पानी सड़कों पर बहता रहता है। पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है तथा अक्सर गंदा पानी आता है। इस दिशा में प्रत्येक राजनीतिक पार्टी को प्रयास करना चाहिए। - अनिमेश रमन झा, संगम विहार

     यहां के रतिया मार्ग, मंगल बाजार रोड पर आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इन मार्गों पर हमेशा जाम लगा रहता है। जाम के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। - पंकज कुमार, संगम विहार

     संगम विहार में सबसे गंभीर समस्या सीवर लाइनों की है। कई इलाकों में सीवर न होने के कारण यहां लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे काफी परेशानी होती है। सड़कें भी इस पानी के कारण टूट जाती हैं। - सईद, संगम विहार

    बारिश के दौरान पूरे संगम विहार में घुटने तक पानी भर जाता है। इसकी वजह से यहां से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी के अंदर ऑटो-टैंपो वाले भी जल्दी नहीं आते हैं। अगर सड़कें अच्छी बन जाएं तो यह समस्या दूर हो जाएगी। - सामीन भाई, संगम विहार