Delhi Assembly Election 2020: पटेल नगर में पहली बार 1972 में हुआ था चुनाव
नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा पटेलनगर में पहली बार वर्ष 1972 में चुनाव कराया गया था। यह इलाका मध्य दिल्ली के अंतर्गत आता है। जानें स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक पटेलनगर भी है। यह इलाका मध्य दिल्ली जिले में आता है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा भी है। यहां पहली बार वर्ष 1972 में चुनाव कराया गया था। यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
मौजूदा विधायक हैं हजारी लाल चौहान
यहां से भारतीय जनसंघ के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने कांग्रेस की सविता बहन को हराया और विधायक बने। कांग्रेस इस सीट पर सर्वाधिक 3 बार जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, भाजपा और आम आदमी पार्टी इस सीट पर दो-दो बार चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के हजारी लाल चौहान विधायक हैं।
तीन हिस्सों में बंटा है यह क्षेत्र
यह क्षेत्र बड़ा होने के चलते तीन भागों पश्चिम पटेल नगर, पूर्व पटेल नगर और दक्षिण पटेल नगर में बांटा गया है। मेट्रो लाइन से जुड़े इस इलाके में तीन मेट्रो स्टेशन हैं। दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके को वर्ष 2008 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इससे पहले यह सामान्य सीट थी।
उल्लेखनीय है कि 1998 से लेकर 2008 तक यह कांग्रेस का गढ़ रही है। 2013 और 2015 के चुनावों में यहां आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। भाजपा के लिए यह सीट चुनौतीपूर्ण है। यहां से 1993 के चुनावों में भाजपा की जीत हुई थी। यहां से कुल 171213 मतदाता है।
यहां की समस्या
- प्रमुख समस्या सीवर। यहां सीवर व्यवस्था का कनेक्शन पहले हांसी रोड स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से किया गया था, लेकिन लाइन लंबी होने के कारण वह बार अवरुद्ध हो जाती है।
- गंदे पानी की निकासी: यहां के लोग बताते हैं कि दिन में दो बार आंगन से गंदा पानी निकालना पड़ता है। सीवर लाइन में आने वाली गंदगी लाइन के अवरुद्ध होने के कारण घरों में घुस जाती है।
- सीवर लाइन की नहीं होती सफाई: सीवर लाइन की सफाई नहीं होने के कारण भी कॉलोनी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।