Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2020: जानें पालम विधानसभा सीट से AAP की विधायक भावना गौर का रिपोर्ट कार्ड

    By Shashank PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 07 Feb 2020 11:38 AM (IST)

    Delhi Election 2020 भावना गौर आप की नेता हैं। वह पालम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। 1997 में वह पार्षद भी रही हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Election 2020: जानें पालम विधानसभा सीट से AAP की विधायक भावना गौर का रिपोर्ट कार्ड

    नई दिल्ली, जेएनएन। पालम विधानसभा सीट कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। भावना गौर आप की नेता हैं। वह पालम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। 1997 में वह पार्षद भी रही हैं। भावना अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। 2015 में इस सीट से आम आदमी पार्टी की भावना गौर ने जीत दर्ज की थी।भावना गौर का जन्म 2 दिसंबर सन् 1970 को हुआ था। वह अविवाहिक हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा ग्रहण की है। उनकी कुल संपत्ति 2.69 लाख रुपए हैं। उनका खुद का एक व्यवसाय भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस विधानसभा सीट का गठन 1972 को हुआ था। पहली बार इस विधानसभी सीट पर कांग्रेस के मांगे राम ने जीत दर्ज की थी और विधायक बने थे। 2003 से लगातार तीन बार इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जीते, लेकिन 2015 में आम आदमी पार्टी की भावना गौर ने भाजपा का वर्चस्व इस सीट से खत्म किया। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर इस विधानसभा सीट से भावना गौर को ही टिकट दिया है।