Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air Pollution पर केजरीवाल ने पंजाब-हरियाणा को सुनाई खरी-खरी, जानिए PC की 10 अहम बातें

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Fri, 01 Nov 2019 07:02 PM (IST)

    केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता करके पंजाब और हरियाणा सरकार की जमकर आलोचना की।

    Hero Image
    Air Pollution पर केजरीवाल ने पंजाब-हरियाणा को सुनाई खरी-खरी, जानिए PC की 10 अहम बातें

    नई दिल्ली [वीके शुक्ला़]। सोमवार से शुरू होने वाले ऑड इवेन के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता करके पंजाब और हरियाणा सरकार की जमकर आलोचना की। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला। आइए जानते हैं केजरीवाल के प्रेसवार्ता की 10 अहम बातें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    •  पंजाब और हरियाणा बताएं कि पराली जलाना कब बंद करेंगे।  
    • 30 सितंबर को आसमान साफ था आज आसमान साफ नही रह गया है। केजरीवाल ने मीडिया को इसकी तस्वीर भी दिखाई। 
    • दिल्ली की जनता को विपक्षी पार्टियां प्रदूषण के मुद्दे पर गाली दे रही हैं उन पर दोष मढ़ रही है। यह ठीक नही है।
    • पराली से दिल्ली प्रदूषण को लेकर गंभीर समस्या से जूझ रही है।
    • पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से दिल्ली में होने वाले प्रदूषण पर केंद्र संज्ञान ले।
    • दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है।
    • दिल्ली में करीब 80 प्रतिशत बच्चों ने पटाखे नहीं जलाए। लेकिन दुख होता है कि विपक्षी पार्टियां सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पटाखे जलाने के लिए उकसा रहे थे।
    • सभी दफ्तर सुबह 9.30 और 10.30 बजे खुलेंगे। जबकि शाम को 6 और 7 बजे बंद किए जाएंगे।
    • दिल्ली सरकार 50 लाख मॉस्क बांटेगी। वह भी एक सप्ताह के अंदर।

    बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। यह पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने और दिवाली पर पटाखे जलाने की वजह से हुआ है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पांच नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है जबकि सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अभी हाल में ही प्रदूषण न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में लेजर शो का आयोजन किया था ताकि लोग इसे देखने आएं और अपने घरों के बाहर पटाखे ना जलाएं। 

    ये भी पढ़ेंः Odd-Even के दौरान सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में किया गया बदलाव

    Rioting Case: चुनाव से पहले AAP विधायक को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत

    दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक