Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election Politicial Reaction Live: पीएम मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा...

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:17 PM (IST)

    Delhi Assembly Election Politicial Reaction Live दिल्ली विधानसभा में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

    Delhi Election Politicial Reaction Live: पीएम मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा...

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जीत के बाद पार्टी दफ्तर से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों गजब कर दिया आप लोगों ने, आई लव यू। वहीं, विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनको बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Assembly Election Politicial Reaction Live

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनाव में जीत पर बधाई दी है। पीएम ने लिखा, 'दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए AAP और अरविंद केजरीवाल को बधाई। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।'

     
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बधाई दी है।

  •  
  • दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं, हम 'सबका साथ सबका विकास' की राजनीति करते हैं। चुनावों के दौरान बहुत सी बातें कही जाती हैं, लेकिन हम कभी नहीं चाहते थे कि सड़कों को 60 दिनों तक अवरुद्ध किया जाए। हमने उसका कल भी विरोध किया था, हम आज भी उसका विरोध कर रहे हैं।

  •  
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा में जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।'

  •  

  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने के लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ' दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओ को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद...दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई।'

  •  

  • जीत के बाद पार्टी दफ्तर से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों गजब कर दिया आप लोगों ने, आई लव यू। ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है जिसने अपना बेटा मानकर मुझे अपना समर्थन दिया। दिल्लीवालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया है 'काम की राजनीति'।

  •  
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने दिखा दिया कि देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं। बीजेपी ने केजरीवाल को आतंकवादी कहा लेकिन उन्हें हरा नहीं सकी।

  •  
  • राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने कहा कि आज, अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल की जीत हुई है।

  •  
  • ओखला से AAP के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी और अमित शाह जी को करंट लगाने का काम किया है, ये काम की जीत हुई है और नफरत की हार। मैने नहीं जनता ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

     
  • पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हम दिल्ली चुनाव परिणाम स्वीकार करते हैं और अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को बधाई देते हैं। हमने पूरी कोशिश की लेकिन, शायद हम राज्य के लोगों को समझा नहीं सके। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का विकास होगा।

     
  • दिल्ली चुनाव परिणाम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है। केवल विकास काम करेगा। लोगों ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को खारिज कर दिया।

     
  • दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ' हम इसके पीछे के कारणों का विश्लेषण करेंगे। हमारे वोट प्रतिशत में गिरावट का कारण भाजपा और AAP द्वारा ध्रुवीकरण की राजनीति है।

     

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में आ रहे रुझानों को लेकर प्रशांत किशोर ने दिल्ली के लोगों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, 'भारत की आत्मा बचाने के लिए दिल्ली का धन्यवाद।'

  •  
  • मॉडल टाउन से AAP उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अपना विश्वास जताया है। लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो अपने नागरिकों की देखभाल करे। दिल्ली के लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है; मैं उनको धन्यवाद करता हूं।

     
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी: सभी जानते हैं कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस की हार से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और उसके सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ AAP की जीत महत्वपूर्ण है।

     
  • आप के सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर लिखा है, 'आज के बाद भाजपा मंगलवार को कभी वोट कि गिनती नहीं कराएगी। आज से मेरी ग्रेटर कैलाश विधानसभा में हर मंगलवार, भाजपा भक्तों को हनुमान जी की याद दिलाई जाएगी। जय बजरंग बली।'

     

  • दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी: रुझानों आप-भाजपा के बीच अंतर देखने को मिल रहा है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम जो भी हो राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।

  •  
  • दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव परिणाम का संदेश पूरे देश में जाएगा। पूरे देश की जनता एक बार फिर किसान, गरीब, नौजवान, विकास और खुशहाली के लिए मतदान करेंगे। ये जो नफरत की राजनीति भाजपा बहुत दिनों से कर रही है उसमें वे असफल रहेंगे।

     

  • आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी बल्कि अरविंद केजरीवाल की जो काम करने वाली देशभक्ति है उसकी राजनीति चलेगी। दिल्ली की जनता इतिहास बनाने जा रही है।

  •  

  • आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के लोगों ने हमारे मॉडल को स्वीकार किया है। भाजपा उम्मीदवार की तुलना में मुझे दोगुना वोट मिल रहे हैं।
    • महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, ' दिल्ली चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि घमंड की हार हुई है, विश्वास और विकास को जीत मिली है।

     

  • महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक: दिल्ली चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि घमंड की हार हुई है, विश्वास और विकास को जीत मिली है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को 'एंटी नेशनल' घोषित किया है। pic.twitter.com/7CottGQJq3
    • भाजपा नेता रमेश खन्ना ने कहा कि हम ही जीत रहे हैं हमारी ही सरकार बनेगी। हमारा अनुभव है कि लोगों का मन सरकार बदलने का है इस बार बीजेपी सरकार आने वाली है।

     

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि अंतिम नतीजे आने दीजिए। दिल्ली में AAP की बहुत बड़ी जीत होने वाली है।
    • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम आज जीत के लिए आश्वस्त हैं क्योंकि हमने पिछले 5 सालों में लोगों के लिए काम किया है।

    • दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा है कि मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह बीजेपी के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो आश्चर्यचकित न हों।

    गौरतलब है कि साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थी, वहीं बीजेपी को महज तीन सीटों सं संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।