Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Assembly Election result 2020: देखें- सबसे कम मतों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची

    Delhi Assembly Election result 2020 चुनाव में सबसे कम वोटों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बिजवासन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह जून के नाम दर्ज हुआ है।

    By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 12 Feb 2020 08:12 AM (IST)
    Delhi Assembly Election result 2020: देखें- सबसे कम मतों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election result 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनाव में सबसे कम वोटों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बिजवासन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह जून के नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सत्य प्रकाश राणा को हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद सबसे कम मतों से जीत दर्ज करने वालों में लक्ष्मीनगर से भाजपा उम्मीदवार अभय वर्मा के नाम रही। जिन्होंने आप उम्मीदवार को 880 मतों से हराया। इन दोनों ही सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। 

    1589 वोटों से जीते पवन शर्मा 

    आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी के पवन शर्मा ने 1589 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के राज कुमार भाटिया को हराया। इनके अलावा छतरपुर से करतार सिंह तवंर ने भाजपा उम्मीदवार को 3720 वोटों से हराया। गांधीनगर से भाजपा के अनिल कुमार वाजपेयी ने 6079 वोटों से जीत दर्ज की। अनिल वाजपेयी आप से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं कस्तूरबा नगर से मदनलाल ने भाजपा के रविंद्र चौधरी को 3165 वोटों से हराया।

    सिसोदिया चुनाव जीते

    वहीं पटपड़गंज से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 3207 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी को हराया। इस सीट पर दोनों उम्मीदवारों की बीच कड़ी टक्कर मिली। सिसोदिया ने इस सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। 

    रितुराज गोविंद ने भी चुनाव जीते

    वहीं किराड़ी से रितुराज गोविंद ने भाजपा के अनिल झा को पांच हजार से अधिक मतों से हराया। कृष्णागर सीट से एसके बग्गा अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के अनिल गोयल को हराया। वहीं नजफगढ़ से मंत्री कैलाश गहलोत भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 6231 मतों से भाजपा उम्मीदवार को हराया।वहीं शाहदरा से रामनिवास गोयल ने भाजपा के संजय गोयल को 5294 वोटों से हरा दिया है।

    सबसे कम वोटों से चुनाव जीतने वालों की सूची

    बिजवासन- भूपेंद्र सिंह जून(आप)- 753

    लक्ष्मीनगर- अभय वर्मा (भाजपा) 880

    आदर्श नगर- पवन शर्मा (आप)- 1589

    पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया (आप)- 3207 

    छतरपुर- करतार सिंह तंवर(आप)- 3720

    गांधीनगर- अनिल कुमार वाजपेयी (भाजपा)- 6079

    कस्तूरबा नगर- मदन लाल (आप)- 3165

    किराड़ी-रितुराज गोविंद (आप)-5654

    कृष्णानगर- एसके बग्गा (आप)- 3995

    नजफगढ़- कैलाश गहलोत(आप)- 6231

    शाहदरा- रामनिवास गोयल (आप)- 5294

    शालीमार बाग- बंदना कुमारी (आप)- 3440