सुल्तानपुर माजरा विधानसभा : जानिए क्षेत्र का हाल, इस बार क्या चाहती है यहां की जनता
यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। यह सीट वर्ष 1993 में अस्तित्व आया था और यह सीट कांग्रेस की गढ़ रही है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। यह सीट वर्ष 1993 में अस्तित्व आया था और यह सीट कांग्रेस की गढ़ रही है। यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के जय किशन ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जनता दल के दिग्गज प्रत्याशी नंदराम बागरी को हराया था। जय किशन कांग्रेस के ऐसे इकलौते नेता हैं जो इस सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वह कुल चार बार इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लेकिन वर्ष 2015 के चुनाव में उन्हें आप के संदीप कुमार से पराजित होना पड़ा था।
विधानसभा क्षेत्र का नाम : सुल्तानपुर माजरा
कुल मतदाता- 174427
पुरुष मतदाता- 93811
महिला मतदाता- 80579
अन्य : 37
प्रमुख इलाके:-
सुल्तानपुरी ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी व एच ब्लॉक, मागोलपुरी राज पार्क, फे्डस एंक्लेव, इंद्रा झील, अस्सी गज, जलेबी चौक, किशन विहार
क्षेत्र की विशेषता:-
यह यह घनी आबादी वाला विधानसभा क्षेत्र है। यहां सुल्तानपुरी जैसी दिल्ली की बड़ी पुर्नवासित काॅलोनी शामिल है। यह काॅलोनी आठ ब्लाकों में फैली है। जिसमें ज्यादातर अनूसूचित जाति के लोग रहते हैं। चूंकि यहां सुल्तानपुर माजरा गांव है, इसलिए इस विधानसभा क्षेत्र का नाम इसी गांव के नाम पड़ा। कहा जाता है कि मुगलकाल के दौरान यह एक छोटा सा गांव था, जहां से दिल्ली सल्तनत के सुल्तान कभी कभी गुजरा करते थे। ऐसे में इस गांव को सुल्तानपुर नाम दे दिया गया। बाद में इस क्षेत्र में पुनर्वासित काॅलोनी बसाई गईं।
क्षेत्र के निगम पार्षद:
सुल्तानपुरी ए - संजय खिलवाड़िया- आप
मंगोलपुरी डी - राधा राजू राणा -आप
सुल्तानपुरी बी -सोनपाल फौजी -भाजपा
सुल्तानपुरी सी -बेबी जयराम -आप
पिछले विधानसभा चुनाव (2015) के आंकड़े
कुल मतदाता- 169933
मत पड़े- 114979
संदीप कुमार (आप) विजयी- 80269
प्रभु दयाल (भाजपा)- 15830
प्रमुख मुद्दे-
- सुल्तानपुरी रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य सालों से अधूरा है
- सुल्तानपुरी -मंगोलपुरी रोड व सुल्तानपुर माजरा रोड पर जाम बड़ी समस्या है
- सुल्तानपुरी पहुंचने के लिए किराड़ी फाटक वााला मार्ग, पूठकलां से जलेबी चौक मार्ग, मंगोलपुरी रोड, व सुल्तानपुर माजरा रोड हैं
- लेकिन इन प्रवेश मार्गों पर यातायात बाधित रहता है
- जाम से निजात के लिए लोग सड़कों की चौड़ीकरण की मांग सालों से कर रहे है
- वाहनों की पार्किंग की समस्या है
- सड़काें व फुटपाथों पर अतिक्रमण से अावागमन में असुविधा होती है
- क्षेत्र में एक भी पुस्तकालय नहीं है
- क्षेत्र के पार्क बदहाल हैं, जहां सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है।
- बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं है
- क्षेत्र के 908 बस स्टैंड, ई -सात व एफ- सात आदि इलाके में जलभराव की समस्या रहती है
- नालों की सफाई नहीं होती है
- कई जगहों सीवर जाम की समस्या है, जिससे गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है
- पूरे क्षेत्र में एक भी बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है
- बच्चों की संख्या के हिसाब से स्कूलों में कमर व शिक्षकों की कमी है।
- नशे व जुए का अवैध कारोबार भी मुद्दा है।
- सड़कों की हालत में भी कुछ खास सुधार नहीं हुए हैं।
जनता की राय :
उम्मीदों के मुताबिक क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। यहां एक भी अस्पताल नहीं है। पार्क बदहाल हैं, जिन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। पांच सालों में इन समस्याओं के निदान के लिए कोई कोशिश नहीं की गई है।
संत राम
सुल्तानपुरी इलाके में जाम बड़ी समस्या है। यहां पहुंचने के लिए सभी प्रवेश मार्गों पर यातायात जाम की समस्या सालों से है। लेकिन, इस समस्या का समाधान नहीं किया। यहां सड़कें चौड़ी की जानी चाहिए और नांगलोई सुल्तानपुरी के बीच बनने वाला फ्लाइओवर को जल्द ही पूरा किया जाना चाहिए।
जयवीर डागर
सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में पहले की तुलना में काफी विकास के काम हुए हैं। पानी और बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है। सड़कें व गलियां बनाई गई हैं। जलभराव की समस्या का निदान किया किया गया है।
रीना देवी
सड़कों का निर्माण कराया गया। नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश की गई। पार्कों की स्थिति में सुधार किए गए।
नवीन कुमार