Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: ये हैं 70 सीटों पर AAP के उम्‍मीदवार, किसे मिली टिकट-कौन हुआ निराश

AAP ने सभी 70 सीटों के लिए अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। अब सभी प्रत्‍याशी नामांकन कर चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस की सूची भी आ सकती है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 01:30 PM (IST)
Delhi Election 2020: ये हैं 70 सीटों पर AAP के उम्‍मीदवार, किसे मिली टिकट-कौन हुआ निराश
Delhi Election 2020: ये हैं 70 सीटों पर AAP के उम्‍मीदवार, किसे मिली टिकट-कौन हुआ निराश

नई दिल्‍ली, एएनआइ। Delhi Assembly Election 2020: आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं अन्‍य दो बड़ी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा भी अपने उम्‍मीदवारों के नाम आज घोषित कर सकती है। इस बार का चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है। एक तरफ आम आदमी पार्टी पर अपने पुराने प्रदर्शन को बरकरार रखने का दबाव है वहीं भाजपा के 20 साल से अधिक सत्‍ता से दूरी का खत्‍म करने का मौका है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो शीला दीक्षित के निधन के बाद पार्टी दो अहम बदलाव के साथ मैदान में कूदी है। पहला यह है कि पार्टी में प्रदेश अध्‍यक्ष सुभाष चोपड़ा हैं तो वहीं पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी इस बार फ्रंट सीट पर नहीं है बल्‍कि इस बार सोनिया गांधी के हाथों में कमान है।  

prime article banner

आम आदमी पार्टी ने 46 विधायकों को पर जताया

इससे पहले दो दिन पहले आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई, इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी हुई। इसमें 46 विधायकों को टिकट दिया गया है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। 

दिल्‍ली में कुल 70 सीटों पर होगा चुनाव

दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 2015 के चुनाव में इन 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा किया था जबकि बची हुई तीन सीटों पर भाजपा (BJP) को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस या किसी भी अन्य दल का दिल्ली में खाता नहीं खुल पाया था।

इस बार 15 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। आप ने 9 नए लोगो को टिकट दिया गया है।  

यहां देखें विधानसभावार प्रत्‍याशियों के नाम 

नरेला - शरद चौहान 

बुराड़ी  - संजीव झा 

तिमारपुर - दिलीप पांडेय

आदर्शनगर - पवन शर्मा 

बादली - अजेश यादव 

रिठाला - महेंद्र गोयल 

बवाना - जय भगवान उपकार 

मुंडका - धर्मपाल लाकरा 

किरारी - रितुराज झा

सुल्‍तानपुर माजरा - मुकेश कुमार अहलावत 

नांगलोई जाट - रघुविंदर शौकीन 

मंगोल पुरी - राखी बिड़ला 

रोहिणी-  राजेश नामा बंशीवाला 

शालीमार बाग-  बंदना कुमारी 

शकूर बस्‍ती -सत्‍येंद्र जैन 

त्रिनगर - जितेंद्र तोमर 

वजीरपुर- राजेश गुप्‍ता

मॉडल टाउन-  अखिलेश पति त्रिपाठी 

सदर बाजार - सोम दत्‍त 

चांदनी चौक- प्रहलाद सिंह साहनी 

मटिया महल- शोएब इकबाल

बल्‍लीमारान - इमरान हुसैन

करोल बाग- विशेष रवि 

पटेल नगर - राजकुमार आनंद

मोती नगर- शिवचरन गोयल 

मादीपुर- गिरीश सोनी

राजौरी गार्डेन -धनवानी चंदेला

हरि नगर- राजकुमारी ढिल्‍लन

तिलक नगर-जरनैल सिंह

जनकपुरी- राजेश रिषी

विकासपुरी- महिंदर यादव

उत्तम नगर -नरेश बाल्यान

द्वारका- विनय कुमार मिश्रा

मटियाला- गुलाब सिंह यादव

नजफगढ़ - कैलाश गहलोत

बिजवासन -बीएस जून

पालम- भावना गौर

दिल्ली कैंट -विजेंदर सिंह

राजेंद्र नगर- राघव चढ्डा

नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल

जंगपुरा- प्रवीण कुमार

कस्तूरबा नगर- मदन लाल

मालवीय नगर -सोमनाथ भारती

आरके पुरम- प्रमिला टोकस

मेहरौली- नरेश यादव

छतरपुर- करतार सिंह तंवर

कोंडली - कुलदीप कुमार (मोनू)

देवली- प्रकाश जरवाल

 अंबेडकर नगर - अजय दत्त

 संगम विहार - दिनेश मोहानिया

 ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज

 कालकाजी- आतिशी

 तुगलकाबाद- सहीराम पहलवान

 बादलपुर - राम सिंह नेताजी

 ओखला- अमानतुल्लाह खान 

त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार मेहरौलिया

पटपड़गंज- मनीष सिसौदिया

 लक्ष्मी नगर - नितिन त्यागी

 विश्वास नगर- दीपक सिंगला

 कृष्णा नगर- एसके बग्गा

 गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)

शाहदरा- रामनिवास गोयल 

सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम 

रोहतास नगर- सरिता सिंह

सीलमपुर- अब्‍दुल रहमान 

घोंडा- एसडी शर्मा 

बाबरपुर- गोपाल रॉय 

गोकलपुर- चौधरी सुरेंद्र कुमार 

मुस्‍तफाबाद- हाजी युनूस 

करावल नगर- दुर्गेश पाठक

इस बार दिल्‍ली में आठ फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं 11 फरवरी को मतगणना होगी। इस बार दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी जंग है। यह देखना दिलचस्‍प है कि इस बार दिल्‍ली की जनता किसे सत्‍ता की चाबी सौंपती है। 

Delhi Election 2020 : टिकट कटने के बाद कई विधायक बागी तो किसी को केजरीवाल पर भरोसा

Delhi Election 2020 : अरविंदर सिंह लवली ने बताया क्यों AAP में जा रहे कांग्रेस के नेता

31 जनवरी को रिटायर होंगे दिल्‍ली के कमिश्नर अमूल्य पटनायक, चुनाव में नहीं मिला सेवा विस्‍तार

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK