Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2020 : AAP के उम्मीदवारों में गृह राज्य हरियाणा पर केजरीवाल मेहरबान

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jan 2020 03:57 PM (IST)

    पालम विधानसभा क्षेत्र से रेवाड़ी के गांव कनुका की बेटी भावना गौड़ को आम आदमी पार्टी (आप ) ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

    Delhi Election 2020 : AAP के उम्मीदवारों में गृह राज्य हरियाणा पर केजरीवाल मेहरबान

    रेवाड़ी [महेश कुमार वैद्य]। लोकल ट्रेन से पालम स्टेशन पर उतरते ही यह आभास हो जाता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरियाणा का जलवा है। पालम विधानसभा क्षेत्र से रेवाड़ी के गांव कनुका की बेटी भावना गौड़ को आम आदमी पार्टी (आप ) ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। थोड़ा आगे दिल्ली कैंट स्टेशन पर भी हरियाणा की ही बात। यहां हरियाणा के झज्जर से संबंध रखने वाले विरेंद्र सिंह कादियान को आप ने चुनावी मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के सिवानी के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाता बन चुके गृह प्रदेश के हजारों लोगों को लुभाने के लिए पूरी दरियादिली दिखाई है। यही वजह है कि आप की चुनावी मैदान में उतरी टीम में फिर से हरियाणा छाया हुआ है।

    हरियाणा से जुड़े अधिकतर चेहरों पर फिर जताया भरोसा

    वर्ष 2015 की तरह इस बार भी केजरीवाल गृह प्रदेश पर खूब मेहरबान हुए हैं। उन्होंने हरियाणा से जुड़े अधिकतर चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया है। हालांकि दिल्ली कैंट से झज्जर जिले के गांव छारा निवासी सुरेंद्र कमांडो की टिकट पर कैंची चलाई गई है, जबकि यहां से कादियान को टिकट दी गई है। आप की टिकटों की सूची में इस बार लगभग 10 चेहरे ऐसे हैं, जिनका पैतृक गांव हरियाणा में है या फिर उनके पूर्वजों का हरियाणा से जुड़ाव रहा है।

    झज्जर के छारा गांव निवासी राखी बिड़ला तीसरी बार आप प्रत्याशी बनी हैं। मुंडका से विधायक सुखबीर दलाल सिंह का टिकट काट दिया गया है। दलाल का पैतृक गांव झज्जर जिले का मातन है।

    रामनिवास व महेंद्र गोयल पर फिर भरोसा

    जींद जिले के सफीदों मंडी के गांव अहर से आकर दिल्ली निवासी बने शाहदरा के विधायक व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल फिर से चुनावी मैदान में हैं। आप ने कैथल जिले के गांव सांगरी गुलियाना के मूल निवासी पोलूराम गोयल के बेटे महेंद्र गोयल पर भी फिर से भरोसा जताया है। उन्हें रिठाला से ही प्रत्याशी बनाया गया है।

    सोनीपत जिले के गांव सरगथल निवासी सुल्तानपुर माजरा के विधायक संदीप कुमार पर इस बार केजरीवाल की निगाह टेढ़ी रही। सीडी कांड उनकी टिकट पर भारी पड़ा। विधायक पवन कुमार शर्मा को दूसरी बार आदर्श नगर से ही टिकट मिली है। शर्मा का पैतृक गांव बास हिसार जिले में है। ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरव भारद्वाज भी फिर टिकट लेने में सफल रहे। वह गुरुग्राम में बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर थे। वहीं करतार सिंह तंवर ने हरियाणा से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

    comedy show banner
    comedy show banner