Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhattisgarh Polls: चुनाव पूर्व कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, सरायपाली विधायक ने थामा 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़' का दामन

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 05:26 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। वर्तमान में सरायपाली से कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) का दामन थाम लिया। किस्मत लाल नंद को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने सरायपाली से उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल कांग्रेस ने किस्मत लाल नंद का सरायपाली से टिकट काट दिया था।

    Hero Image
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) में शामिल हुए विधायक किस्मत लाल नंद (फोटो:@amitjogi)

    डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। वर्तमान में सरायपाली से कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) का दामन थाम लिया। जिसके तत्काल बाद पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस्मत लाल नंद ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?

    किस्मत लाल नंद को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने सरायपाली से उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल, कांग्रेस ने किस्मत लाल नंद का सरायपाली से टिकट काट दिया था। जिसकी वजह से वह नाराज चल रहे थे। कांग्रेस ने यहां से चातुरी नंद को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में नाराज किस्मत लाल नंद ने विधायक रेणु जोगी और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी की मौजूदगी में जेसीसीजे की सदस्यता ग्रहण की।

    कैसा रहा है किस्मत लाल का प्रदर्शन?

    पिछले चुनाव कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले किस्मत लाल ने भाजपा के श्याम तांडो को चुनावी शिकस्त दी थी। हालांकि, भाजपा ने इस बार सरला कोसरिया पर दांव लगाया है। ऐसे में सरायपाली सीट पर होने वाला मुकाबला दिलचस्प हो गया है, लेकिन तीन दिसंबर को यह पता चलेगा कि बाजी किसने मारी।

    यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी आज तक अयोध्या नहीं गये', हिमंत ने भूपेश पर लगाया सनातन धर्म को कमजोर करने का आरोप

    जेसीसीजे ने अबतक कितनी सीटों पर उतारे प्रत्याशी?

    सरायपाली सीट से किस्मत लाल को प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही जेसीसीजे ने अबतक 28 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में क्रमश: सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। बता दें कि जेसीसीजे ने पिछला चुनाव बसपा के साथ गठबंधन में लड़ा था और सात सीटों पर कब्जा किया था।

    यह भी पढ़ें: बुजुर्गों को नहीं करना होगा लाइन में इंतजार, घर से ही दे सकेंगे वोट; इन्हें भी मिलेगी सुविधा