Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CG Election 2023: 'सत्ता में आए तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे', बघेल सरकार पर जमकर बरसे शाह

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 06:00 AM (IST)

    CG Election 2023 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ 70 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी किया। उन्होंने कहा राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया गया है। आधा पैसा दिल्ली पहुंचाते हैं आधा खुद रखते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई तो जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा।

    Hero Image
    CG Election 2023: 'सत्ता में आए तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे', बघेल सरकार पर जमकर बरसे शाह

    रायपुर, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ 70 बिंदुओं का ''आरोप पत्र'' जारी किया।

    रायपुर के दीनदयान उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि केवल भाजपा ही राज्य को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है।

    भूपेश सरकार ने गांधी परिवार का एटीएम बनाया छत्तीसगढ़

    भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का ‘एटीएम'' बनाया। राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया। आधा पैसा दिल्ली पहुंचाते हैं, आधा खुद रखते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई तो जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह ने कांग्रेस सरकार पर कोयला घोटाला, शराब घाेटाला, पीडीएस घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, गोठान घाेटाला समेत महादेव एप के जुआं सट्टा में भी भागीदारी का आरोप लगाया।

    शाह ने 2160 करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया और कहा कि जेल में बंद लोग इनके नाम उजागर न कर दें, इन्हें इसकी चिंता सता रही है।

    कलेक्टर के बदल दिए मायने: शाह

    शाह ने कहा कि इस सरकार ने कलेक्टर के मायने बदल दिए। कलेक्टर भ्रष्टाचार के पैसे को कलेक्ट कर रहे हैं। हमारे नेता महादेव एप से नहीं डरे, आप क्यों डर रहे हैं।

    सत्ता में आने के लिए 36 वादे किए, 19 वादे भी पूरे नहीं किए। शराबबंदी के वादा को पूरा करने की बजाय हजारों करोड़ का घोटाला किया है।

    कम जनसंख्या वाले राज्य में सबसे बड़े घोटाले की चर्चा कश्मीर से कन्याकुमारी तक है। एक मंदिर के पुजारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 25 रुपये टन वसूली किया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने गुड़ का गोबर कर दिया। इनके नाम में ही ''पे'' हैं।

    अनाज छीनने का लगाया आरोप

    शाह ने कहा कि जब डा. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तब घर-घर राशन पहुंचता था। केंद्र से गरीबों के लिए पांच किलो अनाज आया लेकिन भूपेश बघेल ने गरीबों से अनाज छीन लिया। इन्होंने तेंदूपत्ता बिनने वालों को चरुण पदुका देना बंद कर दिया।

    ये सरकार मतांतरण नहीं रोक रही हैं, क्योकि यह इनका सिर्फ वोट बैंक है। हमारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भूपेश अड़ंगा लगा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनाइए दो साल के अंदर हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंच जाएगा।

    शाह ने कहा कि मै रास्ते से अभी गिनता हुआ आया हूं, 52 होल्डिंग लगे हैं भाजपा परिसर से यहां तक। भूपेश बघेल 52 और लगा दो इससे कुछ नहीं होगा।

    मोदी सरकार ने ज्यादा दिए पैसे

    शाह ने कहा कि भूपेश बघेल बताए कि सोनिया और मनमोहन सरकार ने छत्तीसगढ़ को क्या दिया? उस 10 वर्षों में 77,800 करोड़ दिया है लेकिन मोदी सरकार ने 2014- 2023 तक नौ वर्षो में तीन लाख दो हजार करोड़ से ज्यादा पैसा दिया यानी तीन गुना ज्यादा पैसा दिया।

    दोबारा ना चखे जहर

    शाह ने कहा कि आपने एक प्रकार से कांग्रेस का टेस्ट कर लिया है। गुजरात में कहावत है कि जहर का टेस्ट नहीं करते, फिर आपने कर लिया कोई बात नहीं। अब फिर से कमल का फूल खिलाइए।

    मुझे विश्वास है कि 2023 में चुनाव जीतने के बाद 2024 में लोकसभा की 11 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में भाजपा व एनडीए की सरकार बनेगी। ऊपर मोदी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार फिर विकास करेगी।

    जनता को तय करना है कौन सी सरकार चाहिए

    शाह ने कहा कि 2023 छत्तीसगढ़ के सुनहरा भविष्य का चुनाव है। जनता को तय करना है कि आदिवासियों के लिए वादे कर मुकरने वाली, मतांतरण कराने वाली, पिछड़ा वर्ग के कल्याण के नाम करोड़ों का घोटाला करने वाली, युवाओं को कौशल विकास के नाम पर दुबई में जुए की महादेव एप के जरिए ट्रेनिंग देने वाली सरकार चाहिए या फिर जनता की समृद्धि व विकास के लिए भाजपा की सरकार चाहिए।