Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Elections 2023: प्रचार के आखिरी दिन शीर्ष नेतृत्व संभालेगी कमान, शाह और राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हुंकार

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 06:30 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राज्य में अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन चुनावी सभा करेंगे। बता दें कि दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। 15 नवंबर की शाम यानी आज पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा।

    Hero Image
    दिग्गजों की प्रतिष्ठा बचाने को शीर्ष नेतृत्व ने झोंकी ताकत।

    रायपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व ने अपने दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को जिताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तक सभाएं कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन चुनावी सभा करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह करेंगे जनसभा

    सबसे पहले वो साजा विधानसभा में दोपहर 12:00 बजे सभा करेंगे। इसके बाद जांजगीर-चांपा विधानसभा में दोपहर 01:55 बजे सभा करेंगे। दोपहर 03:20 बजे कोरबा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम को बिलासपुर के गांधी चौक से रोड शो करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज दो चुनावी सभा करेंगे। पहला कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान आरंग में दोपहर 01: 25 बजे है। इसके बाद कलाकेंद्र मैदान अंबिकापुर में दोपहर 03:10 बजे चुनावी सभा करेंगे।

    राहुल गांधी का चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

    इसके अलावा कांग्रेस सासंद राहुल गांधी बेमेतरा के बीटीआई मैदान में दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध खड़े दुर्ग सांसद विजय बघेल के पक्ष में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा कर चुके हैं। कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं। बाकी कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए ज्यादातर जगहाें पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। 

    आज प्रचार का आखिरी दिन

    दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। 15 नवंबर की शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। अंतिम दिन बिलासपुर सीट पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के पक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अग्रवाल के पक्ष में सभा की थी। इसके अलावा लोरमी में भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव और मुंगेली के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनावी सभा व रोड शो कर चुके हैं।

    आज सीतापुर में आएंगे राजनाथ

    सीतापुर में राजनाथ सिंह चुनावी सभा करेंगे। इसके पहले पत्थलगांव में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री शाह रोड कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के महामंत्री व पूर्व आइएएस ओपी चौधरी के पक्ष में रायगढ़ में भी शाह ने रोड शो किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी चौधरी के पक्ष में दो सभा कर चुके हैं।

    चरणदास महंत के लिए खरगे कर चुके हैं सभा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक और सक्ती के कांग्रेस प्रत्याशी व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के लिए अलग-अलग सभा कर चुके हैं। सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के सामने कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री अमरजीत भगत चुनावी मैदान में हैं। टोप्पो के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मरवाही और कोटा विधानसभा के प्रत्याशी के पक्ष में सभा की थी। कोटा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची हैं वह आज सभा लेंगी।

    अंबिकापुर में सिंहदेव का प्रचार कर चुके हैं राहुल

    अंबिकापुर सीट पर कांग्रेस नेता व वर्तमान में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। हालांकि अंबिकापुर के इस चुनावी सभा में कांग्रेस के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा. प्रीतम राम और सीतापुर के प्रत्याशी व मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: इजरायली सेना गाजा शहर पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए बढ़ी आगे, आतंकी दक्षिण की ओर भागने को हुए मजबूर

    comedy show banner
    comedy show banner