Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Election Result 2023: रेणुका सिंह बनेंगी छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री? भाजपा की फायरब्रांड नेता को लेकर अटकलें तेज

    CG Election Result 2023 भाजपा विधायक रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों को तब और बल मिला जब जिले के कलेक्टर व एसपी ने मंगलवार को पूरी टीम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर उनके निवास स्थान के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आदिवासी चेहरे के रूप में भाजपा की फायर ब्रांड नेता हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Wed, 06 Dec 2023 07:17 AM (IST)
    Hero Image
    रामानुजनगर पहुंचकर उनके निवास स्थान के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

    जेएनएन, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराया है। अब प्रदेश को नए मुख्यमंत्री का इंतजार है। इस बाबत केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भरतपुर सोनहत से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों को तब और बल मिला जब जिले के कलेक्टर व एसपी ने मंगलवार को पूरी टीम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर उनके निवास स्थान के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा की फायर ब्रांड नेता हैं रेणुका

    अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री बनने के लिए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बता दे कि केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आदिवासी चेहरे के रूप में भाजपा की फायर ब्रांड नेता हैं।

    सूरजपुर जिले के ग्राम रामानुजनगर की रहने वाली रेणुका सिंह सरगुजा सांसद रहते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं। सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद उनका नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में तेजी से उभरा है।

    आवास पर लिया सुरक्षा का जायजा

    उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना के मद्देनजर मंगलवार को सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला, डीएफओ पंकज कमल व जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर रेणुका सिंह के घर के आसपास की स्थिति का जायजा लिया।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन ने रातोंरात बदल डाली इन प्लेयर्स की तकदीर, ये रहे नीलामी में बिकने वाले 5 सबसे युवा क्रिकेटर्स

    यह भी पढ़ें- UP Govt Holiday List: सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी, एक साथ मिलेंगी इतनी छुट्टियां