विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2018: नक्सली धमकी के बाद भी वोटिंग के लिए उमड़े वोटर, देखें तस्वीरें

By Sandeep ChoureyEdited By:
Published: Mon, 12 Nov 2018 10:03 AM (IST)

नक्सली धमकी के बावजूद यहां मतदाता वोटिंग के लिए उमड़ रहे हैं।

CG Election 2018: नक्सली धमकी के बाद भी वोटिंग के लिए उमड़े वोटर, देखें तस्वीरें
CG Election 2018: नक्सली धमकी के बाद भी वोटिंग के लिए उमड़े वोटर, देखें तस्वीरें

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर मतदान जारी है। नक्सली धमकी के बावजूद यहां मतदाता वोटिंग के लिए उमड़ रहे हैं। यहां मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने के मिल रही है। गौरतलब है कि सुबह मतदान शुरू होने के कुछ समय पहले ही दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी, इसके बावजूद मतदाता उत्साह दिखा रहे हैं। देखें तस्वीरें...

नारायणपुर विधानसभा में यह महिला वोटर सुबह पांच बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गई, ताकि सबसे पहले मतदान कर सके।

कांकेर में ईवीएम खराब होने के कारण भी मतदाताओं में आक्रोश देखने को मिला। यहां भी मतदान के लिए लंबी कतारें देखने को मिली।  

यह तस्वीर भी कांकेर विधानसभा सीट की ही है, जहां ठंड के बावजूद युवाओं व बुजुर्गों में मतदान के लिए उत्साह देखने को मिला। 

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में मतदान के लिए लंबी कतार में महिलाएं। यहां महिलाओं में वोटिंग के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

सुकमा के कोंटा इलाके में राष्ट्र धर्म निभाने पहुंची 100 वर्ष की महिला, बुजुर्ग मां को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचाता बेटा। 

कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा के संबलपुर में 95 वर्षीय लक्ष्मीबाई ने मतदान किया। शारीरिक अक्षमता नहीं बनी बाधक।