Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम कुर्सी के लिए नहीं, देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं : राजनाथ

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:53 PM (IST)

    मधुबनी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कुर्सी के लिए नहीं देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    हम कुर्सी के लिए नहीं, देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं : राजनाथ

    मधुबनी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कुर्सी के लिए नहीं, देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। जनता से किए वादों को हमने निभाया है, इसलिए जनता का भरपूर समर्थन व सहयोग हमें मिलेगा। वे सोमवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, खजौली के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी अरुण शंकर प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि आजाद भारत की राजनीति में सबसे बड़ा संकट विश्वास और भरोसे का है, लेकिन भाजपा ने इसे चुनौती के रूप में लिया और आमजन के भरोसे पर खड़ा उतरा है। अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखकर, जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर हमने आमजन से किए अपने वादे को निभाया है। व्यवस्था में पारदर्शिता लाने व भ्रष्टाचार को मिटाने के उद्देश्य से ही लाभ आधारित सभी योजनाओं की राशि सीधे आमजन के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ²ढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बिहार की तरक्की व द्रुतगति से विकास के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अरुण शंकर प्रसाद को जिताकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि 10 लाख नौकरी का वादा झांसा है। वे 10 लाख नौकरी के बदले 10 लाख का घोटाला करेंगे। उन्होंने लोगों से जंगल राज की वापसी के बजाय विकास के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि 15 वर्षों का राजा आज अपनी करनी के कारण जेल में बंद हैं। ऐसे लोग विकास की बात करते हैं। मंडल अध्यक्ष अनिल सेन की अध्यक्षता में आयोजित सभा को पूर्व एमएलसी बालेश्वर सिंह भारती सहित दर्जनों स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया। संचालन कुंदन कुमार सिंह व सुमित कुमार सिंह ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें