Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonpur Election 2020: सोनपुर में राजद और भाजपा के बीच फिर होगा घमासान, पुराने खिलाडि़यों पर पार्टियों ने जताया भरोसा

    Sonpur Assembly Election News2020 सोनपुर विधानसभा को राजद का मजबूत गढ़ माना जाता है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कई बार यहां का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। वर्तमान में राजद के ही विधायक यहां हैं। उन्‍हें पार्टी ने मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के प्रत्‍याशी होंगे।

    By Bihar News NetworkEdited By: Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:38 AM (IST)
    भाजपा के प्रत्‍याशी विनय कुमार सिंह और राजद के डॉ रामानुज प्रसाद की तस्‍वीर ।

     सारण/ सोनपुर, जेएनएन। हरि और हर की भूमि सोनपुर विधानसभा, सारण लोकसभा सीट के अंतर्गत है। 1951 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के  जगदीश शर्मा यहां के विधायक निर्वाचित हुए थे। पिछले चुनाव में राजद के डॉ.रामानुज प्रसाद ने बाजी मारी थी। उन्‍होंने भाजपा के विनय कुमार सिंह को 36 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। एक बार फिर महागठबंधन से विधायक रामानुज प्रसाद राजद के प्रत्‍याशी हैं। इधर भाजपा ने पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह को फिर से मैदान में उतारा है। विनय कुमार सिंह 2010 के चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी को इस सीट पर पराजित कर चुके हैं। भाजपा से बगावत कर हेमनारायण सिंह और जदयू के बागी डॉ. चंदनलाल मेहता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख प्रत्‍याशी

    डॉ रामानुज प्रसाद राजद

    विनय कुमार सिंह भाजपा

    हेमनारायण सिंह निर्दलीय

    चंदनलाल मेहता निर्दलीय

    प्रमुख मुद़्दे-

    1. राष्‍ट्रीय पर्यटन स्‍थल का दर्जा- विश्‍वविख्‍यात सोनपुर मेला और हरिहरनाथ मंदिर के अलावा आमी का अंबिका भवानी मंदिर को अब तक पर्यटन स्‍थल के रूप में सही स्‍वरूप नहीं मिल सका है। सोनपुर मेला को राष्‍ट्रीय मेला घोषित किए जाने की मांग की जाती रही है। कई मंचों से आवाज उठ चुकी है। आश्‍वासन भी मिला लेकिन हुआ कुछ नहीं। 

    2. दियारे का विकास- सोनपुर विधानसभा के दियारा क्षेत्राें का अब तक समुचित विकास नहीं हो सका है। बाढ़ की विभीषिका लोगों को झेलनी पड़ती है। अकिलपुर दियारे में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है।

    3.कटाव- गंगा नदी के क्षेत्र में कटाव एक गंभीर समस्‍या है। हर वर्ष यहां के लोगों के घर व जमीन नदी में विलीन हो जाते हैं। सबलपुर में 45 करोड़ से कटावरोधी कार्य हुए हैं।लेकिन यह कारगर नहीं हो सका है।

    4. फोरलेन निर्माण- सोनपुर-छपरा फोरलेन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। कई वर्षों से इसका निर्माण कार्य मंथर गति से चल रहा है। इस कारण आवागमन एक प्रमुख समस्‍या है।

    5. हरदिया चंवर की हजारों एकड़ जमीन पर जलजमाव की समस्‍या है। यदि इस चंवर से जल‍निकासी की व्‍यवस्‍था हो जाए तो यहां की उपजाऊ जमीन का सदुपयोग हो सकेगा।

    विधानसभा चुनाव परिणाम

     वर्ष            जीते                                                हारे

    2010            विनय कुमार सिंह   भाजपा            राबड़ी देवी राजद

    2015            रामानुज प्रसाद  राजद                  विनय कुमार सिंह, भाजपा