'तेजस्वी यादव बिहार की सियासत के दुर्योधन', नीतीश को करप्शन का भीष्म पितामह कहने पर तिलमिलाए प्रशांत किशोर
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को अपराध और भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया वहीं तेजस्वी यादव को दुर्योधन कहा। उन्होंने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और 15 साल तक राज्य को पीछे धकेला।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही सियासी सरगर्मी तेज हो रही है। नवरात्रि के शुरू होने में ऐसे तो कुछ दिन का समय बचा है, लेकिन बिहार की राजनीति में उससे पहले ही दुर्योधन की एंट्री हो गई है।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसकी चर्चा राज्य के सियासी गलियारे में हो रही है।
एएनआई से बात करते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, "अगर नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, तो तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं।
तेजस्वी यादव और लालू यादव ने ही इस राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को समाज का हिस्सा बनाया और 15 साल तक बिहार को रसातल में धकेला।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार का हर एक नागरिक जानता है कि बिहार में इनसे (आरजेडी) ज़्यादा भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति का कोई नेता नहीं रहा... तेजस्वी यादव का अपराध और भ्रष्टाचार पर बोलना उस शेर की तरह है जो लोगों को शाकाहारी बनने की शिक्षा दे रहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव ने 15 साल बिहार को गर्त में पहुंचाया। ये बात बिहार की पूरी जनता जानती है। 15 साल के इनके माता- पिता के राज में बिहार गर्त में गया और 3 साल जब ये उपमुख्यमंत्री रहे तो इन्होंने उसको कुछ सुधार नहीं किया बल्कि और खराब ही किया है।
बता दें कि एक पहले ही प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में रैली ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी सरकार में अपराधियों और मंत्रियों ने करप्शन किया है। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार ईमानदार हैं। इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है।
इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताते हुए कहा था कि वो रिटायर्ड अफसरों के साथ मिलीभगत करके बिहार को लूट रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम पर अपराधियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया था।
नोट-: समाचार एजेंसी एएनआई इनपुट के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।