Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज के भोरे में तीर की ताकत से पार नहीं पा सका माले

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:12 PM (IST)

    इस चुनाव में भोरे विधानसभा सीट पर हुई जंग सबसे कठिन रही। इस कांटे की लड़ाई में भाकपा माले तीर की ताकत को पार नहीं पास सका। पूर्व डीजी जदयू के सुनील कुमार ने 1026 वोट से जीत दर्ज की। माले के जितेंद्र प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। नोटा को इस सीट पर तीसरा स्थान मिला। इस जीत के साथ पहली बार चुनाव मैदान में उतरे सूबे के पूर्व डीजी सुनील कुमार ने अपने परिवार की पारंपरिक सीट को अपने घर में बरकरार रखा। पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उनके बड़े भाई अनिल कुमार चुनाव जीत कर विधायक बने थे।

    Hero Image
    गोपालगंज के भोरे में तीर की ताकत से पार नहीं पा सका माले

    गोपालगंज : इस चुनाव में भोरे विधानसभा सीट पर हुई जंग सबसे कठिन रही। इस कांटे की लड़ाई में भाकपा माले तीर की ताकत को पार नहीं पास सका। पूर्व डीजी जदयू के सुनील कुमार ने 1026 वोट से जीत दर्ज की। माले के जितेंद्र प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। नोटा को इस सीट पर तीसरा स्थान मिला। इस जीत के साथ पहली बार चुनाव मैदान में उतरे सूबे के पूर्व डीजी सुनील कुमार ने अपने परिवार की पारंपरिक सीट को अपने घर में बरकरार रखा। पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उनके बड़े भाई अनिल कुमार चुनाव जीत कर विधायक बने थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोरे सुरक्षित विधानसभा सीट पर साल 2015 में कांग्रेस के टिकट पर अनिल कुमार विधायक चुने गए थे। उस चुनाव में भाजपा के इंद्रदेव मांझी दूसरे स्थान पर रहे। अनिल कुमार के पिता चंद्रिका राम पहले विधानसभा चुनाव साल 1952 में इस सीट से विधायक चुने गए थे। 1957 के चुनाव में भी उन्होंने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा था। उनके निधन के बाद उनके पुत्र अनिल कुमार ने अपने पिता की इस सीट पर चुनावी राजनीति का सफर शुरू किया। साल 2015 के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। लेकिन, इस बार यह सीट माले के पाले में चले जाने से विधायक अनिल कुमार का टिकट कट गया। टिकट कटने पर उनके भाई पूर्व डीजी सुनील कुमार जदयू के टिकट पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे। अंतिम चरण के मतगणना तक दोनों के बीच मुकाबला चलता रहा। लेकिन, कांटे की टक्कर में माले तीर से पार नहीं पा सका। सुनील कुमार ने जीत दर्ज कर यह सीट जदयू के पाले में कर लिया। इनसेट

    किसे कितना मिला वोट

    नाम दल मिले वोट

    सुनील कुमार जदयू 73550

    जितेंद्र पासवान माले 72524

    पुष्पा देवी लोजपा 4449

    अजय भारती जननायक पार्टी 3679

    जितेंद्र कुमार राम बहुजन मुक्ति 1305

    विशाल भारती द प्यूलरस 3345

    मनोज भारती जनअधिकार 4284

    रिकी देवी जनसंघर्ष 3305

    विनोद बैठा शिव सेना 1307

    जितेंद्र राम निर्दलीय 1788

    दुलारचंद राम निर्दलीय 3566

    नोटा - 7997