लौरिया, वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज और बगहा में एनडीए की लहर, विनय बिहारी फिर से विधायक बने
यहां देखें- लौरिया वाल्मीकि नगर रामनगर नरकटियागंज और बगहा विधानसभा चुनाव 2020 में किसने मारी बाज़ी। लौरिया से मैदान में भोजपुरी स्टार विनय बिहारी ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है। भागीरथी देबी तीसरी बार विधायक बन गई है।

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंताज़ार ख़त्म हो गया है। सभी सीट के विजेताओं की घोषणा हो गई है। पश्चिम चंपारण जिले की बात करें, तो लौरिया सीट से विनय बिहारी ने एक बार फिर भाजपा के लिए जीत हासिल की है। वहीं, वाल्मिकी नगर से जदयू, रामनगर से भाजपा, नरकटियागंज से भाजपा और बगहा से भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
Lauriya Chunav 2020 Results Live Updates
लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी स्टार विनय बिहारी की साख दांव थी। वह एनडीए की ओर से भाजपा के टिकट पर मैदान है। उनके सामने उनकी भाभी नीलम सिंह मैदान में थीं। वह बतौर निर्दलिय वह टक्कर दे रही थीं। वहीं, शंभु तिवारी महागठबंधन की ओर से राजद की टिकट पर ताल ठोक रहे थे। भोजपुरी स्टार विनय बिहार ने आसनी से जीत हासिल कर ली। विनय बिहारी को 77927 वोट हासिल हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के शंभु तिवारी ने 48923 मत हासिल हुए। यहां बसपा ने राजद का खेल ख़राब किया। बसपा के राम कौशल प्रताप सिंह ने 11.12 फीदसी मत हासिल किया।
Valmiki Nagar Chunav 2020 Results Live Updates
वाल्मीकि नगर विधानसभा में पिछले बार के बागी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह मैदान में थे। वह इस बार जदयू के टिकट पर दांव खेला। उन्हें पूर्व विधायक राजेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर टक्कर दे रहे थे। रिंकू ने बड़े आसानी से जीत हासिल कर ली। रिंकू सिंह को 74906 मत हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के राजेश सिंह ने 53321 हासिल किए। ख़ास बात है इस सीट पर बसपा और लोजपा ने मिलकर करीब 10 फीसदी वोट शेयर किया।
Ramnagar Chunav 2020 Results Live Updates
पश्चिम चंपारण में रामनगर विधानसभा सुरक्षित है। इस सीट पर लगातार भाजपा की दबदबा रहा है। साल 2000 से लगातार भाजपा का ही कब्जा है। दो बार से विधायक भागीरथी देवी की टक्कर कांग्रेस राजेश राम थी। हालांकि, वह तीसरी बार विधायक बनने में सक्षम रहीं। उन्होंने 75423 वोट हासिल किया है।
Narkatiaganj Chunav 2020 Results Live Updates
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा था। यहां से कांग्रेस के टिकट पर निर्वतमान विधायक विनय वर्मा मैदान में थे। वहीं, पूर्व भाजपा विधायक रश्मि वर्मा उन्हें टक्कर दे रही हैं। दोनों आगे पीछे होते रहे, लेकिन अंत में बाजी भाजपा प्रत्याशी रश्मि वर्मा ने मारी। रश्मि वर्मा को 75345 मत हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के विनय वर्मा ने 53826 हासिल किए।
Bagaha Chunav 2020 Results Live Updates
बगहा विधानसभा की सीट भाजपा के खाते में गई। भाजपा ने राम सिंह को टिकट दिया। भाजपा ने सीटिंग विधायक राघव शरण पांडेय का टिकट काट दिया। ऐसे में बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय मैदान में उतर गए। वहीं, कांग्रेस ने जयेश सिंह मंगल को टिकट दिया। भाजपा ने यहां एकतरफा जीत हासिल की। राम सिंह को 90013 मत हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह ने 59993 वोट हासिल किए। बागी राघव शरण पांडेय को मात्र 6429 वोट हासिल हुए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।