Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिकटा से हारे नीतीश के ख़ास मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद, जानें- बेतिया, नौतन और चनपटिया में किसने मारी बाजी

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:32 AM (IST)

    बेतिया नौतन चनपटिया और सिकटा विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ गए हैं। सिकटा से नीतीश कुमार के करीबी मंत्री खुर्शीद को हार सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य सीटों पर भाजपा ने सबको पटखनी दे दी। .

    बेतिया, नौतन, चनपटिया और सिकटा विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम।

    पश्चिमी चंपारण, जेएनएन। तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए। पश्चिमी चंपराण जिले की बेतिया, नौतन, चनपटिया और सिकटा विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, सिकटा में मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद अपना चुनाव हार गए। जदयू के टिकट से मैदान में उतरे खुर्शीद तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट से भाकपा माले ने लाल सलाम किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bettiah Chunav 2020 Results Live Updates

    बेतिया विधानसभा सीट पर कुल 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। महागठबंधन से इस सीट पर कांग्रेस के विधायक मदन मोहन तिवारी चुनावी मैदान में थे। वहीं, भाजपा के कोटे से  रेणु देवी चुनाव लड़ रही थीं। इनके अलावा जन अधिकार पार्टी की डॉ. सबिता सिंह नेपाली और राकांपा के परवेज आलम राजग-महागठबंधन की जीत को रोकने के लिए दम लगा रहे थे। अंत में भाजपा की रेणु देवी ने बाजी मार ली। रेणु देवी को 84496 मत हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने 66417 वोट हासिल किए।

    Nautan Chunav 2020 Results Live Updates

    नौतन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सीटिंग विधायक नारायण प्रसाद मैदान में थे। जदयू से पूर्व विधायक रहे मनोरमा प्रसाद बतौर निर्दलीय भाजपा को बेरंग करने में लगे थे। कांग्रेस के शेख कामरान भी टक्कर देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अंत में भाजपा ने यहां सबको पटखनी दे दी। नारायण प्रसाद को 78657  मत हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के शेख कामरान ने 52761 वोट हासिल किए। बागी मनोरमा प्रसाद को 15421 वोट मिले।

    Chanpatia Chunav 2020 Results Live Updates

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से चनपटिया सीट भाजपा के कोटे में गई। भाजपा की ओर से उमाकांत सिंह मैदान में थे। कांग्रेस ने यहां से अभिषेक रंजन को उम्मीदवार बनाया। वहीं, रालोसपा का दामन थामकर संतोष गुप्ता मैदान में हैं। हालांकि, लड़ाई कांग्रेस बनाम भाजपा नज़र आई। अंत में भाजपा के उमाकांत सिंह ने बाजी मार ली। उमाकांत सिंह को 83828 मत हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने 70359 वोट हासिल किए।

    Sikta Chunav 2020 Results Live Updates

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते और सूबे के निवर्तमान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद सिकटा से एनडीए के उम्मीदवार थे। वहीं, अर्पित घोटला को लेकर सक्रिय रहे भाजपा से विधायक रहे दिलीप कुमार बागी हो गए। वह निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता भाकपा माले के टिकट से किस्मत आजमा रहे थे। इस सीट पर मामला काफी रोचक रहा। अंत में बाजी भाकपा माले ने मार ली। जीत का अंतर तीन हजार से भी कम रहा। वहीं, ख़ास बात है कि मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे नंबर पर दिलीप वर्मा रहे।