सपा प्रदेश में निकालेगी किसान यात्रा, कन्नौज से होगी शुरुआत
यकर्ता मान सिंह के घर गए उनके बीमार भाई के हालचाल लिए और मदद का भरोसा दिया। सदर विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि यात्रा की शुरूआत से एक दिन पूर्व यानी छह दिसंबर को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी जिसमें अभियान की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पूर्व विधायक अरविद यादव बउअन तिवारी राजेश पाल नेम सिह यादव शिवेंद्र यादव हसीब हसन आदी लोग मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, कन्नौज : समाजवादी पार्टी किसानों के हित की लड़ाई की शुरुआत इत्रनगरी से करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आय बढ़ाओ, खेती बचाओ नारे के साथ सात दिसंबर को ठठिया विशिष्ट मंडी से किसान यात्रा की शुरुआत करेंगे।
शनिवार को कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सपा किसानों की पार्टी है। वह हमेशा से किसानों के साथ खड़ी थी, है और रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से पूरे प्रदेश में किसान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 10 बजे ठठिया विशिष्ट मंडी से शुरू होगी। ठठिया मंडी से तिर्वा किसान बाजार तक वह इस यात्रा में शामिल होंगे।
इससे पहले अखिलेश यादव कन्नौज सदर के मोहल्ला कुतलुपुर निवासी शेखर गिहार और डाक बंगला रोड निवासी निष्कर्ष कटियार के घर गए। जहां उनके परिवार के नव दंपती को आशीर्वाद दिया। यहां से गांव कुसुमखोर निवासी नायाब खान के घर गए। कार्यकर्ता मान सिंह के घर गए, उनके बीमार भाई का हालचाल लिया और मदद का भरोसा दिया। सदर विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि यात्रा की शुरुआत
से एक दिन पूर्व यानी छह दिसंबर को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें अभियान की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पूर्व विधायक अरविद यादव, बउअन तिवारी, राजेश पाल, नेम सिह यादव, शिवेंद्र यादव, हसीब हसन आदि मौजूद रहे।
कानून वापस न लेने पर करेंगे आंदोलन
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: किसान विरोधी काले कानून को वापस लिया जाए। केंद्र सरकार यदि यह कानून वापस नहीं लेती है, तो क्षेत्रीय स्तर पर किसानों का आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा।
शनिवार को फर्रुखाबाद चौराहे के निकट स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन किसान की बैठक में यह बात जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हित की लड़ाई लड़ने को हर समय तैयार है। आठ दिसंबर को भारत बंद आंदोलन के सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। वही संगठन का विस्तार करते हुए महिला जिला अध्यक्ष सुमन देवी, जिला उपाध्यक्ष डा. अभिषेक कुमार पाठक, जिला महासचिव आनंद तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष अरुण कुमार व शांतनु यादव, ब्लाक अध्यक्ष विकास दुबे सहित कई युवाओं को पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे, प्रदेश महासचिव आदेश दुबे, जिला संरक्षक दिनेश प्रकाश मिश्रा, महामंत्री दीपक त्रिपाठी, सनी चतुर्वेदी, प्रेम चतुर्वेदी व भानु यादव मौजूद रहे।