Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतदान के दौरान बूथों पर दिखा आधी आबादी का जोश

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:05 PM (IST)

    विधानसभा चुनाव को लेकर आधी आबादी में गजब का उत्साह दिखा। मंगलवार को मतदान के प्रति महिलाओं के जज्बा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अहले सुबह ही महिलाएं घरेलू कार्य को निपटा चुकी थीं। सुबह चाय की चुस्की के बाद बगैर नाश्ता किए सात बजते-बजते अधिकांश घरों की महिलाएं मतदान केंद्र की ओर निकल पड़ी।

    Hero Image
    मतदान के दौरान बूथों पर दिखा आधी आबादी का जोश

    गोपालगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर आधी आबादी में गजब का उत्साह दिखा। मंगलवार को मतदान के प्रति महिलाओं के जज्बा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अहले सुबह ही महिलाएं घरेलू कार्य को निपटा चुकी थीं। सुबह चाय की चुस्की के बाद बगैर नाश्ता किए सात बजते-बजते अधिकांश घरों की महिलाएं मतदान केंद्र की ओर निकल पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को मतदान प्रारंभ होने के बाद गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 102 व 103 पर आधी आबादी की लंबी कतार देखी गई। नए पोशाक और घूंघट की ओट से मतदान के लिहाज अपनी बारी के इंतजार में आधी आबादी के चेहरे पर मतदान की मुस्कान से स्पष्ट हो रहा था कि इन्हें मतदान का इंतजार बेसब्री से था। मतदान के लिए उत्साहित आधी आबादी की जोश आज देखते ही बनती थी। जल्दबाजी में घर की महिलाओं को मतदान केंद्र की ओर जाते देख घर के पुरुष वर्ग भी कहां पीछे रहने वाले। वे भी फटाफट तैयार होते हुए मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए। शहरी इलाके के बूथ संख्या 129 पर मतदान के लिए आधी आबादी की कतार में शामिल मंजू देवी ने बताया कि पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं। मतदान के बाद ही होगा जलपान। वहीं एक मतदाता सुनैना देवी ने बताया कि मतदान के लिए त्योहार के समान सुबह जल्दी उठकर तैयार होने का अलग उत्साह अनुभव हो रहा था। इसी जोश और जज्बा के साथ इलाके की आधी आबादी मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही थी। मतदान के बाद एक नई उमंग और खुशी के साथ घर लौट रही महिला मतदाता रास्ते में मतदान को जाने वाली अन्य महिलाओं से मतदान का आह्वान करती रही। इनसेट

    वोट डालने के बाद बूथ पर ली सेल्फी

    गोपालगंज : मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को बूथ पर पहुंची आधी आबादी पूरी जोश में दिखी। विशेष तौर पर पहली बार वोट डालने वाली युवा महिला वोटरों ने अपने पूरे परिवार के साथ बूथ पर आने के बाद मतदान का चिन्ह दिखाते हुए सेल्फी ली। दिन के 11 बजे के बाद भी महिलाएं कई बूथों पर कतार में दिखीं। इनसेट

    जिला नियंत्रण कक्ष में महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी

    गोपालगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी भी आधी आबादी ने पुरुषों के साथ बखूबी संभाला। नियंत्रण कक्ष में तैनात महिला कर्मियों ने जिले के 2763 मतदान केंद्रों की स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त की। सुबह मतदान की शुरुआत के समय मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत के बावजूद कंट्रोल रूम में तैनात महिला कर्मी विचलित नहीं हुईं। संबंधित कोषांग को सूचना देकर तत्काल ईवीएम को दुरुस्त कराया। इनसेट

    छह बूथों पर आधी आबादी ने कराया शांतिपूर्ण मतदान

    गोपालगंज : जिले के छह विधानसभा सीटों में से तीन विस क्षेत्रों के दो-दो मतदान केंद्र पर आधी आबादी ने मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया। अलावा इसके जिले के 2763 मतदान केंद्रों में से 1960 मतदान केंद्रों पर पुरुष कर्मियों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर महिला कर्मियों ने मतदान कराया। इस बीच मतदान के दौरान कहीं भी महिला कर्मियों के कारण किसी तरह की समस्या की बात सामने नहीं आयी।