Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में पिछला प्रदर्शन कायम नहीं रख सकी कांग्रेस, शून्य पर सिमटी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:09 PM (IST)

    महागठबंधन में शामिल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पांच साल पूर्व का प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी। दो सीटों से चुनाव लड़ने के बावजूद कांग्रेस इस चुनाव में किसी भी क्षेत्र से जीत दर्ज नहीं कर सकी। हद तो यह कि गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर खिसक गए।

    Hero Image
    गोपालगंज में पिछला प्रदर्शन कायम नहीं रख सकी कांग्रेस, शून्य पर सिमटी

    गोपालगंज : महागठबंधन में शामिल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पांच साल पूर्व का प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी। दो सीटों से चुनाव लड़ने के बावजूद कांग्रेस इस चुनाव में किसी भी क्षेत्र से जीत दर्ज नहीं कर सकी। हद तो यह कि गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर खिसक गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को महागठबंधन की ओर से जिले में एकमात्र सीट भोरे सुरक्षित मिली। इस विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया और कांग्रेस के टिकट पर अनिल कुमार भोरे विधानसभा सीट से निर्वाचित घोषित किए गए। वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिले की छह में से दो विधानसभा सीटें मिली। इनमें गोपालगंज विधानसभा सीट के अलावा कुचायकोट विधानसभा सीट शामिल रही। नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने तक कांग्रेस के टिकट का फैसला फंसा रहा। पार्टी ने लोजपा से आए काली प्रसाद पाण्डेय को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया। जबकि गोपालगंज विधानसभा सीट से आशिफ गफूर को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। चुनाव परिणाम जब सामने आया तो दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस वोट पाने में काफी पिछड़ती नजर आयी। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस प्रत्याशी आशिफ गफूर दूसरे स्थान पर भी नहीं रह सके। जबकि कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में काली प्रसाद पाण्डेय जदयू के अमरेंद्र कुमार पाण्डेय से 20 हजार से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित हो गए।

    इनसेट

    कुचायकोट में कांग्रेस को मिले 29.76 प्रतिशत वोट

    गोपालगंज : कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में कुल 13 प्रत्याशी थे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,80,530 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विस क्षेत्र में पड़े कुल मतों में से 53,729 मत प्राप्त करने में कांग्रेस प्रत्याशी सफल हुए। जो कुल मतदान का 29.76 प्रतिशत है। यहां जदयू को 41.19 तथा रालोसपा प्रत्याशी को 18.57 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

    इनसेट

    गोपालगंज विस क्षेत्र में 20.38 प्रतिशत मिले वोट

    गोपालगंज : गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी को मात्र 20.38 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। यहां से निर्वाचित घोषित किए गए भाजपा प्रत्याशी को 43.49 प्रतिशत मत मिले। इसी प्रकार यहां से दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी को 22.94 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।