Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav 2025: 17 सितंबर से भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, सरकार की योजनाओं के बारे में बताने का लक्ष्य

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:31 PM (IST)

    लालगंज में भाजपा मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। भाजपा प्रवक्ता लकी सिंह राणा ने राजद शासनकाल और मोदी सरकार की योजनाओं के प्रभाव पर बात की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    Hero Image
    17 से 25 सितंबर तक चलेगा भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान

    संवाद सूत्र, लालगंज। लालगंज प्रखंड क्षेत्र के रौदीपोखर गांव में शुक्रवार को भाजपा मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशेष रूप से यह तय किया गया कि 17 से 25 सितंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

    बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ किया जाएगा।

    कार्यक्रम में झारखंड से आई भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता लकी सिंह राणा ने कहा कि राजद शासनकाल में महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने पूरे देश में सकारात्मक असर डाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कुणाल सिंह के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता रामनारायण चौरसिया ने की।

    इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार चौरसिया, जिला भाजपा महामंत्री घनश्याम सिंह, झारखंड भाजपा प्रवक्ता एवं लालगंज विधानसभा प्रभारी लकी सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा बबीता कुमारी, विस्तारक लखन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।