Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election: बापू की मूर्ति के अनावरण के साथ सोनिया का चुनावी शंखनाद, कहा- भ्रम व भय फैला रही सरकार

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Fri, 02 Oct 2020 06:39 PM (IST)

    Bihar Assembly Election 2020 गांधी जयंती के अवसर पर सोनिया गांधी ने चंपारण में राष्‍ट्रपिता की मूर्ति अनावरण किया। इसके साथ उन्‍होंने विधानसभा चुनाव में अपने अभियान का आरंभ किया। कहा कि कुछ लोग गांधी जी का नाम तो लेते हैं लेकिन उनके आदर्शों को चूर चूर कर रहे हैं।

    भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, फाइल तस्‍वीर।

    पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने चंपारण में बापू की प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया और इसी बहाने उन्होंने भाजपा (BJP) पर जमकर प्रहार किया। सोनिया ने कहा कि देश मे कुछ लोग भावना, भ्रम और भय का व्यापार करके चला रहे सरकार हैं। देश के युवाओं को रोजगार देने वाली संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। गांधी जी का नाम लेकर सोनिया बोली कि गांधी जी के लिए प्रगति का अर्थ मनुष्य का समग्र विकास थ पर आज की सरकार की योजनाएँ चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी मनरेगा का उड़ाया था मजाक, आज वही बना सहारा

    दिल्ली से एक साथ पटना और चंपारण में मौजूद पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी को दूर करने के लिए मनरेगा लागू किया। पर बाद कि सरकार ने इसका विरोध किया, मजाक उड़ाया। आज मनरेगा जैसी योजना नहीं होती तो इस कोरोना महामारी के दौरान करोड़ों लोग भुखमरी के शिकार होते।

    चंद होगों के लिए विकास, युवाओं का छिन रहा रोजगार

    उन्होंने कहा लोग देख रहे हैं और समझ रहे हैं कि आज देश में कैसी नीतियां चल रही हैं। गिनती के चंद लोग उस समय के चंपारण के नील की खेती की तरह आज मालामाल हो रहे हैं, उनके लिए तो विकास की आंधी आ रही है, लेकिन दूसरी तरफ देश में करोड़ों युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। लाखों लाख छोटे और कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान की हालत छिपी नही है।

    आज कमजोर किया जा रहा है अधिकार का अधिकार

    सूचना के अधिकार कानून को लेकर भी सोनिया ने बड़ा हमला बोला। कहा, सरकारों को पारदर्शी बनाने के लिए भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए ही सूचना का अधिकार जैसा ऐतिहासिक कानून यूपीए सरकार में लाया गया। हर नागरिक को यह अधिकार है कि वह किसी अधिकारी, मंत्री के कार्ययोजना के बारे में कानूनी तौर पर जानकारी हासिल कर सके। लेकिन आज भ्रष्टाचार से लड़ने वाले सूचना के अधिकार के कानून को इतना कमजोर किया जा रहा है कि आप सवाल पूछते जाओ मगर आपको जवाब कभी नहीं मिलेगा। जवाब क्यों नहीं मिलेगा इसे आप सब खुद समझ सकते हैं।

    गांधी जी के मार्ग पर चलकर संघर्ष करेगी कांग्रेस

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज कुछ लोग गांधी जी का नाम जोर शोर से तो लेते हैं, लेकिन अपने कार्यों से उनके आदर्शों और उसूलों को चूर चूर कर रहे हैं। चारों तरफ हिंसा, अराजकता, अत्याचार, दुराचार जानबूझकर समाज में भेदभाव का माहौल बनाया जा रहा है। बेगुनाहों पर जुल्म किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा लोग चीजों को समझें और सही निर्णय लें। गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वराज के मार्ग पर चलते हुए हम सब को एकजुट होकर लड़ना होगा। यही महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस पार्टी गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर लगातार संघर्ष करेगी और आखिर में आप सभी के सहयोग से सफलता पाएगी।

    शक्ति सिंह गोहिल ने सोनिया गांधी का स्वागत

    इससे पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। इस दौरान पटना में बनाए गए मंच पर गोहिल के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता सदानन्द सिंह, पूर्व सांसद उदित राज, अखिलेश सिंह सभी कार्यकारी अध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे।