Kutumba Election 2020 : कुटुम्बा विधानसभा सीट के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में, बटाने नहर परियोजना अधर में
Kutumba Election News 2020 कुटुम्बा सुरक्षित विधानसभा सीट है। यह झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से सटा है। पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है। अधिकांश जमीन बंजर है। बंजर जमीन पर हरियाली लाने के लिए बटाने नहर परियोजना की नींव रखी गई तो आस जगी थी।
जेएनएन, पटना। कुटुम्बा सुरक्षित विधानसभा सीट है। यह झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से सटा है। पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है। इलाके की अधिकांश जमीन आज भी सिंचाई के बिना बंजर पड़ी है। वर्ष 1970 के दशक में बंजर जमीन पर हरियाली लाने के लिए बटाने नहर परियोजना की नींव रखी गई तो किसानों और मजदूरों को आस जगी थी। यह आज तक पूरा नहीं हुआ। हालात यह है कि आज भी किसानों के आंसू से बटाने नहर में पानी भर रहा है।
मुद्दा 1
करीब 45 वर्ष बीत गए पर बटाने नहर परियोजना आज तक पूरी नहीं हुई। विधानसभा क्षेत्र के होकर गुजरी उत्तर कोयल नहर परियोजना का पानी भी नहर के दक्षिणी इलाके के किसानों को नहीं मिलता है। इस विधानसभा के अधिकांश किसान व मजदूर रोजी रोटी की तलाश में हर वर्ष पलायन करते हैं। इस पीड़ा का निदान किसान और मजदूर को दूर तक दिखाई नहीं देता है। विधानसभा चुनाव 2020 में भी इस विधानसभा क्षेत्र में खेतों को नहर का पानी बड़ा मुद्दा बना है।
मुद्दा 2
कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र का बालूगंज बाजार को वर्षों से प्रखंड सह अंचल बनाने की मांग हो रही है। हर चुनाव में लोकलुभावन वायदें तो की जाती है पर पूरा नहीं किया जाता है। देव एवं कुटुम्बा प्रखंड के पंसस की बैठक में बालूगंज को प्रखंड सह अंचल बनाने का प्रस्ताव तक पारित कराया जा चुका है।
मुद्दा 3
इस विस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग वर्षों से हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को दूसरे प्रखंड या जिला मुख्यालय में इलाज के लिए जाना पड़ता है।
मुद्दा 4
अंबा एनएच 139 से देव को जोडऩे वाली मुख्य सड़क कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण पथ है। इस पथ से सौ से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क का पक्कीकरण कराया गया है पर सिंगल होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
मुद्दा 5
बटाने नहर पर पुल बनाने की मांग भी वर्षों से हो रही है। हालांकि, निर्माण कार्य के प्रति कुछ सकारात्मक प्रयास दिखा। बावजूद आज तक नहर पर पुल बनने का काम अधूरा पड़ा है।
14 प्रत्याशी मैदान में
-कांग्रेस : राजेश कुमार
-हम : श्रवण भुइयां
-बसपा : कृष्णा राम
-लोजपा : सरुण पासवान
-जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक : अनिल कुमार
-भारतीय मोमिन फ्रंट : युगेश राम
- भारतीय सर्वोदय पार्टी : विकास कुमार पासवान
-अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक क्रांतिकारी : शैलेश राही
- बहुजन मुक्ति पार्टी : हरिकृष्णा पासवान
-निर्दलीय : नागेंद्र प्रसाद
-निर्दलीय : रणजीत कुमार
-निर्दलीय : ललन राम
-निर्दलीय : विकेश पासवान
-निर्दलीय : सत्येंद्र राम
वर्ष 2015 विस चुनाव
जीत
कांग्रेस के राजेश कुमार
प्राप्त वोट 51303
हार
एचएएमएस के संतोष कुमार
प्राप्त वोट 41205
मतदान : 49.37
वर्ष 2010 विस चुनाव
जीत
जेडीयू के ललन राम
प्राप्त वोट : 42559
हार
राजद के सुरेश पासवान
प्राप्त वोट 28649
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।