Bihar Chunav 2020: तीसरे चरण में नए प्रत्याशी दिखाएंगे अपना दमखम, शरद यादव की बेटी भी मैदान में
Bihar Chunav 2020 तीसरे चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होनी है उनके लिए राजद ने बड़ी संख्या में नए प्रत्याशियों को मौका दिया है। इनमें मोरवा से रणविजय साहू और परिहार से रीतू जायसवाल की खूब चर्चा है। रणविजय साहू तेली समाज संगठन से जुड़े रहे हैं।
पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सात नवंबर को जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैैं जहां नए प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों गठबंधनों ने नए प्रत्याशियों को मौका दिया है। प्रत्याशियों में ऐसे लोगों की संख्या काफी है जो बगैर किसी राजनीतिक विरासत के साथ चुनाव मैदान में हैं। इसी चरण में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिणी यादव भी चुनाव लड़ रही हैं।
जदयू ने इस चरण में इन्हें दिया है मौका
तीसरे चरण में जदयू के चार नए प्रत्याशी हैं। वाल्मीकिनगर सीट से पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह इस बार जदयू की टिकट पर वहां से मैदान में हैैं। अररिया से जदयू ने शगुफ्ता अजीम को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह भी पहली बार चुनाव मैदान में हैैं। वैसे वह जदयू से लंबे समय से जुड़ी हैे। मनिहारी से शंभु सुमन जदयू के प्रत्याशी हैैं। वह भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैैं। मधेपुरा से जदयू की टिकट पर चुनाव मैदान में मौजूद निखिल मंडल का भी विधानसभा चुनाव लडऩे का पहला मौका है। पर निखिल मंडल के साथ राजनीतिक विरासत का मामला भी चस्पां है। उनके पिता इस सीट से विधायक रह चुके है।
भाजपा के तीन प्रत्याशी पहली बार मैदान में
तीसरेे चरण में भाजपा के तीन नए प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बगहा से राम सिंह पहली बार चुनाव मैदान में हैैं। वैसे भाजपा के संगठन से वह काफी पहले से जुड़े हैैं। जिलाध्यक्ष रह चुके हैैं। रक्सौल से प्रमोद सिन्हा भी पहली बार चुनाव मैदान में हैैं। वह भी भाजपा के संगठन से जुड़े हुए हैैं। प्राणपुर से निशा सिंह का भी यह पहला चुनाव है। उनके पति विनोद सिंह इस सीट के विधायक थे। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी थे। पिछले दिनों ब्रेन हैमरेज से उनकी मृत्यु हो गयी थी।
राजद ने बड़ी संख्या में नए प्रत्याशियों को दिया है मौका
तीसरे चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होनी है उनके लिए राजद ने बड़ी संख्या में नए प्रत्याशियों को मौका दिया है। इनमें मोरवा से रणविजय साहू और परिहार से रीतू जायसवाल की खूब चर्चा है। रणविजय साहू तेली समाज संगठन से जुड़े रहे हैैं और रीतू जायसवाल मुखिया रही हैैं। रानीगंज से अविनाश मंगलम को राजद ने अपना टिकट दिया है। वह नियोजित शिक्षक रहे हैैं। राजद का टिकट हासिल कर पहली बार चुनाव मैदान में पहुंचने वालों में सिंहेश्वर से चंद्रहास चौपाल, आलमनगर से नवीन कुमार, बनमनखी से उपेंद्र शर्मा, त्रिवेणीगंज से संतोष कुमार, छातापुर से डॉ विपिन कुमार, लौैरिया से शंभू तिवारी, सुगौैली से शशिभूषण सिंह, मोतिहारी से ओमप्रकाश चौधरी, चिरैया से अक्षयलाल प्रसाद व सिकटी से शत्रुघ्न प्रसाद सुमन शामिल हैैं।
कांग्रेस ने भी नए प्रत्याशियों को दी तरजीह
तीसरे चरण में कांग्रेस ने भी नए प्रत्याशियों को तरजीह दी है। शरद यादव की पुत्री सुहासिनी इसी चरण में कांग्रेस की टिकट पर बिहारीगंज से चुनाव लड़ रही हैैं। कांग्रेस ने वाल्मीकिनगर से राजेश सिंह, रामनगर (सु) से राजेश राम , बगहा से जयेश मंगल सिंह, रक्सौल से रामबाबू यादव, बथनाहा से संजय राम, सुपौल से मिनातुल्लाह रहमानी ,जाले से मंसुर अहमद, बिहारीगंज सुभाषिणी यादव, सकरा(सु) से उमेश कुमार राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये नए प्रत्याशी हैैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।