Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baniyapur Election 2020: बनियापुर में राजद का विजय रथ रोकने उतरी वीआइपी, लोजपा के कारण मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार, 53.89 फीसद हुआ मतदान

    By Bihar News NetworkEdited By:
    Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:52 PM (IST)

    Baniyapur Assembly Election News 2020 बनियापुर विधानसभा को राजद का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। इस बार राजग से वीआइपी के उम्‍मीदवार उन्‍हें टक्‍कर देने ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजद के केदारनाथ सिंह, एलजेपी के तारकेश्‍वर सिंह और वीआइपी के वीरेंद्र ओझा की तस्‍वीर ।

    जेएनएन, सारण। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र सारण जिले में आता है। आजादी के बाद से इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व छह लोगों ने किया। यहां 1952 में विश्‍वनाथ मिश्रा पहले विधायक बने थे। 1957 से 1985 के बीच  उमा पांडेय विधायक बनती रहीं। बीच में केवल 1969 में रामानंद मिश्रा और 1977 में रामाकांत पांडेय विधायक चुने गए। अब तक सात विधायक यहां हुए हैं। इनमें उमा पांडेय, रामानंद मिश्र, रामाकांत पांडेय, रामबहादुर राय, मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह एवं केदार नाथ सिंह शामिल हैं। मंगलवार को इस विधानसभा में 53.89 फीसद मतदान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले चुनाव में राजद के केदारनाथ सिंह यहां के विधायक चुने गए थे। एक बार फिर वे महागठबंधन से राजद प्रत्‍याशी हैं। राजग से यह सीट वीआइपी के खाते में है। पार्टी ने वीरेंद्र ओझा को उम्‍मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी रहे पूर्व तारकेश्‍वर सिंह ने पार्टी छोड़ दी। वे लोजपा से प्रत्‍याशी बन गए हैं। कुल 17 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

    प्रमुख प्रत्‍याशी

    केदारनाथ सिंह राजद

    वीरेंद्र ओझा वीआइपी

    तारकेश्‍वर सिंह लोजपा

    प्रमुख मुद़्दे

    1. सिंचाई - बनियापुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी ट्य़ूबवेल बंद हैं। नहर में समय से पानी नहीं आता। जब आता है तो उसकी धार को नहर के बांध रोक नहीं पाते जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। बहियारा चंवर की जलनिकासी की समस्या जस की तस है।

    2. स्‍वास्‍थ्‍य - यहां रेफरल अस्पताल तो है। लेकिन चिकित्सकों की कमी  है। अस्पताल में पहुंचते मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। न अल्ट्रासाउंड, न ब्लड बैंक न इसीजी जैसी सुविधाएं हैं।

    3. शुद्ध पेयजल - हजारों की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो रहा। पीएचईडी के आधे से अधिक चापाकलों का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। पीएचईडी के अधिकारियों का कहना है किनलजल योजना के बाद पीएचईडी के चापाकल की सप्लाई बंद कर दी गई है। जिसके कारण चापाकल की मरम्मत भी नहीं हो सकती है। नल जल योजना कई वार्ड में संचालित नहीं हो पाई है। 

    बनियापुर में दो विधानसभा चुनावों का परिणाम

    वर्ष      जीते                                  हारे

    2015 केदार नाथ सिंह राजद    तारकेश्वर सिंह भाजपा

    2010 केदार नाथ सिंह राजद     वीेरेद्र कुमार ओझा जदयू