Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamalpur Election 2020: जमालपुर में 19 प्रत्‍याशियों के बीच संघर्ष, मंत्री की प्रतिष्‍ठा दांव पर

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:44 PM (IST)

    Bihar Assembly Election 2020 Jamalpur Election News 2020 मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा में इस बार 19 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से जदयू कांग्रेस और लोजपा उम्‍मीदवारों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष रहा। जदयू प्रतयाशी शैलेश कुमार जहां पांचवीं बार जीत के लिए जोर शोर से लगे रहे।

    जमालपुर विधानसभा के जदयू प्रत्‍यशी शैलेश कुमार, कांग्रेस के अजय कुमार सिंह और लोजपा उम्‍मीदवार दुर्गेश सिंह।

    मुंगेर, जेएनएन। लौहनगरी जमालपुर में जदयू का विजयी रथ रोकना विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। लगातार चार चुनाव में जीत दर्ज करने वाले शैलेश कुमार को एक बार फिर से जदयू ने उम्मीदवार हैं। शैलेश कुमार नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। महागठबंधन ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, लोजपा ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बसपा से सुबोध तांती चुनाव मैदान में हैं। शैलेश कुमार जहां पांचवीं जीत के लिए पूरा जोर लगाए रहे । वहीं, कांग्रेस लंबे अर्से बाद जमालपुर सीट पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी । एनडीए और महागठबंधन की लड़ाई में लोजपा उम्मीदवार तीसरा कोण बना रहा। इस बार यहां  57  फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमालपुर विधानसभा क्षेत्र :

    जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

    प्रमुख प्रत्‍याशी -

    1. शैलेश कुमार (निवर्तमान व‍िधायक) - राजग (जदयू) : वर्तमान में राज्‍य सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री हैं।

    2. अजय कुमार सिंह - महागठबंधन (कांग्रेस)- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं।

    3. दुर्गेश सिंह (जिला पार्षद उपाध्यक्ष)- (लोजपा) : राजद से टिकट के लिए प्रयासरत थे। गठबंधन में सीट कांग्रेस के खाते में चली गई, तो लोजपा से चुनाव मैदान में उतर गए।

    2015 के चुनाव का मुकाबला

    बीते चुनाव में यहां राजग (लोजपा) और जदयू, राजद एवं कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। जात‍ि फैक्‍टर प्रभावी रहा था। चुनाव में जदयू के शैलेश कुमार (67,273) ने लोजपा के हिमांशु कुमार (51,797) को पराज‍ित कर दिया। वहीं, शिवसेना के संजय कुमार सिंह को 8228 मत मिले थे।

    इस बार का मुकाबला

    इस बार मामला त्र‍िकोणीय रहा। राजग से जदयू उम्मीदवार शैलेश कुमार और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। लोजपा से दुर्गेश सिंह भी मैदान में हैं। शैलेश कुमार जहां पिछड़ी जाति से आते हैं। वहीं, लोजपा उम्मीदवार राजपूत और कांग्रेस उम्मीदवार भूमिहार जाति से आते हैं।

    मुददा क्‍या है - चुनाव में स्‍थानीय मुद्दा गौण हो जाता है। फिर भी जदयू उम्मीदवार जहां अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के भरोसे चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस और लोजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार के लगातार 15 वर्ष से विधायक रहने के कारण क्षेत्र में उत्पन्न एंटी इंकम्बेंसी का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। जमालपुर रेल कारखाना का विकास, धरहरा और खड़गपुर के ग्रामीण इलाके में सिंचाई सुविधा, पर्यटन को बढ़ावा जैसे मुद्​दे अहम हैं। जमालपुर में चूंकि इस बार शैलेश कुमार राज्‍य सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं, इसलिए इसे वीआइपी सीट माना जा रहा है।

    ये हैं चुनवी समर के सूरमा

    1. अजय कुमार सिंह : कांग्रेस

    2. इंद्रदेव दास : एनसीपी

    3. दुर्गेश सिंह : लोजपा

    4. शैलेश कुमार : जदयू

    5. सुबोध तांती : बसपा

    6. कामेश्वर राम: एसयूसीआइ

    7. पंचानंद सिंह : जनतांत्रिक लोकहित पार्टी

    8. मंगल कुमार : जनता पार्टी

    9. महेश यादव : जन अधिकार पार्टी

    10. रिंकू पासवान : भारतीय जन क्रांति दल

    11. कपिलदेव मंडल : निर्दलीय

    12. गोपाल कुमार तांती : निर्दलीय

    13. डोली कुमारी : निर्दलीय

    14. दीपक कुमार राउत : निर्दलीय

    15. धीरेंद्र कुमार : निर्दलीय

    16. पंकज कुमार : निर्दलीय

    17. पप्पू यादव : निर्दलीय

    18. प्रिया राय : निर्दलीय

    19. राजकुमार राय : निर्दलीय

    मतदाताओं का विवरण

    जमालपुर विधानसभा क्षेत्र

    पुरुष मतदाता : 175918

    महिला मतदाता : 146418

    थर्ड जेंडर : 12

    पीडब्ल्यूडी वोटर्स : 2823

    सर्विस वोटर : 1843

    80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता : 4968

    कुल मतदाता : 322348

    मतदान केंद्र

    मूल मतदान केंद्र : 332

    सहायक मतदान केंद्र : 126

    कुल मतदान केंद्र : 458