Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Barari Election 2020: लोजपा ने बढ़ाई राजद और जदयू की परेशानी, 14 प्रत्याशी थे मैदान में

    By Abhishek KumarEdited By:
    Updated: Sat, 07 Nov 2020 08:28 PM (IST)

    Bihar Assembly Elections 2020 Barari Election 2020 कटिहार के बरारी विधानसभा सीट पर लोजपा ने राजद और जदयू दोनों की परेशानी बढ़ा दी है। इस सीट पर भाजपा के बागी विभाष चंद्र चौधरी को लोजपा ने उतारा है। हालांकि यहां सीधा मुकाबला राजद और जदयू के बीच रहा

    Barari Election 2020 : विजय सिंह, नीरज कुमार और विभाषचंद्र चौधरी

    कटिहार, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : Barari Election 2020 : बरारी विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणात्मक मुकाबले की स्थिति बनी हुई है।  चरण का मतदान तीसरेयहां शातिपूर्ण रहा । कुछ बूथों पर हालांकि लोग अभी मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं, वहीं, कुछ जगहों पर वोटरों की लाइन देखने को मिल रही है। यहां से मैदान में कुल 14 प्रत्याशी हैं। राजद ने यहां से वर्तमान विधायक नीरज यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जदयू ने विजय सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा के बागी विभाष चंद्र चौधरी को लोजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव की बात करें तो नीरज यादव ने भाजपा प्रत्याशी विभाष चंद्र चौधरी को पराजित किया था। उस चुनाव में राजद के साथ जदयू भी थी। इस बार भाजपा और जदयू एक साथ है, लेकिन पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने इस लोजपा से पर्चा भरा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख मुद्दे :-

    काढ़ा गोला गंगा घाट का सौंद्रयीकरण : गंगा घाट के सौंदयीकरण की मांग यहां की जा रही है। इसके लिए अब तक कई बार घोषणा भी हो चुकी है। लेकिन, धरातल पर अब तक यह उतर नहीं पाया है।

    कृषि आधारित उद्योग की स्थापना : यहां की मिट्टी उर्वर है। यहां पर पैदावार भी अच्छी होती है। लेकिन किसानों को लागत के अनुरूप इसका लाभ नहीं मिल पाता है। इस इलाके में एक भी कृषि आधारित उद्योग की स्थापना नहीं की गई है।

    बाढ़ का स्थाई निदान : इस इलाके की बढ़ी आबादी बाढ़ से भी प्रभावित रहती है। पुर्नवास भी यहां बढ़ी समस्या है। लेकिन बाढ़ के स्थायी निदान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

    शिक्षकों की कमी : नव उत्क्रमित स्कूलों में यहां पर शिक्षकों की काफी कमी है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

    ऐतिहासिक स्थलों का विकास : बरारी विधानसभा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इन स्थलों के विकास के लिए भी कोई सार्थक पहल नहीं हो सका है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

    बरारी विधानसभा के प्रत्याशी

    नीरज कुमार (राजद)

    विजय सिंह (जदयू)

    विभाषचंद्र चौधरी (लोजपा)

    मो. शमशाद आलम (एनसीपी)

    कविंद्र कुमार पाल (भारतीय सबलोक पार्टी)

    तनुजा खातून (दी प्लुरल्स पार्टी)

    नसीम अख्तर (एसडीपीआइ)

    मो. प्रवेज आलम (लोकतांत्रिक जनता दल)

    राकेश कुमार रौशन (एआइएमआइएम)

    लालकृष्ण प्रसाद

    शैलेश कुमार सिंह

    मो. सगीर आलम

    मो. बाबर

    श्रीकांत मंडल