Sikti Election 2020 : 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ बंद
Bihar assembly election 2020 Sikti Election News 2020 सिकटी विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। मतदाताओं 50 फीसद मतदान अपने चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में किया। । यहां बाढ़ और कटाव प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं।
अररिया, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 : Sikti Election News 2020 : सिकटी विधानसभा क्षेत्र में 1977 में पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ था। तब से लेकर आज तक बाढ़ व कटाव का दंश यहां के लोग आजतक झेल रहे हैं। यहां के अधिकांश गांवों में बाढ़ का पानी बरसात के दिनों में प्रवेश कर जाता हैं। नेपाल की बारिश होने पर यहां बकरा व नूना नदी उफना जाती है। हर चुनाव में बाढ़ कटाव से चुनावी मुद्दा बनता है और बाद में फिर वह मुद्दा को छोड़ मस्त हो जाते है। यहां से पहली बार मो. अजीमुद्दीन 1977 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बाद यहां तीन बार कांग्रेस व दो बार भाजपा के विधायक चुने गये हैं। वर्तमान में सीटिंग विधायक के रूप में भाजपा के विजय कुमार मंडल चुनाव मैदान में हैं। वहीं इस बार राजद से शत्रुघन मंडल व राजद के बागी के रूप में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कमरूजमां व भाजपा के बागी राजेश मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। राजद व भाजपा के उम्मीदवार को हल्की ठंड में पसीना बागी उम्मीदवार के कारण निकल रहा है। इस बार के चुनाव में यहां से 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शुरू होते होते ही मतदाता बूथों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग उत्साह पूर्वक किया। शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 50 फीसद वोट पडे।
कुल मतदाता- 287979
मूल मतदान केंद्र: 287, सहायक मतदान केंद्र 118
प्रमुख मुद्दा
सिकटी विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख मुद्दा बाढ़ व कटाव हैं। यहां सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बाढ़ बहा ले जाती है। वहीं बरसात के मौसम में मक्के की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचता है। सड़क की हालत भी कुछ ठीक नहीं है।
सिकटी विधानसभा में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है
01- विजय कुमार मंडल - भाजपा
02- शत्रुघ्न कुमार सुमन- राजद
03- मो जैनुदीन राय- भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी
04- दिनेश कुमार यादव- रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया आठवले
05- लुकमान- विकासशील इंसान पार्टी
06- मो अबरार आलम- निर्दलीय
07- अभिषेक आनंद- निर्दलीय
08- उमेश कुमार मंडल- निर्दलीय
09- मो कमरूज्जमा- निर्दलीय
10- प्रकाश वर्मा- निर्दलीय
11- बुधिर कुमार सरदार- निर्दलीय
12- राजेश कुमार मिश्रा, निर्दलीय
13- राजेश कुमार सिंह- निर्दलीय
14: रूबीना कुमारी- निर्दलीय
सिकटी विधानसभा के अबतक बने विधायक
1977- मो अजीमुददीन- आइएनडी
1980- शीतल प्रसाद गुप्ता- आइएनसी आई
1985- रामेश्वर यादव- आइएनसी
1990- मो: अजीमुददीन- जेडी
1995- रामेश्वर यादव- आइएनसी
2000- आनंदी प्रसाद यादव बीजेपी
2005 फरवरी- मुरलीधर मंडल- आइएनडी
2005 अक्टूबर- मुरलीधर मंडल- जदयू
2010- आनंदी प्रसाद यादव- भाजपा
2015- विजय कुमार मंडल - भाजपा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।