विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bettiah vidhan sabha chunav 2025 voting: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, यहां से कई दिग्गज मैदान में

By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 11 Nov 2025 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2025 07:17 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के बेतिया विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: मतदान के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और पत्नी अन्नू कुमारी। जागरण

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: मतदान के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और पत्नी अन्नू कुमारी। जागरण

HighLights

  1. बेतिया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

  2. युवाओं और महिलाओं में मतदान का उत्साह

  3. कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में

डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। Bettiah Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें एक बेतिया सीट भी शामिल है। यहां 65 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

अब हार जीत का होता रहा आकलन

अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो गया। इसके साथ ही हार जीत का आकलन भी शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रत्याशी, उनके समर्थक एवं आम लोगों में एक दूसरे के हाल-चाल जानने की होड़ लगी रही । किस क्षेत्र में कौन सी पार्टी का बोलबाला है ? किसके पक्ष में मतदान हो रहा है ? आम लोगों का रुझान क्या है? कौन सी जाति के लोग किधर वोट दे रहे हैं? आदि तमाम सवालों पर लोग मंथन कर रहे थे। फोन पर हाल-चाल के साथ ही मतदान के रुझान का भी आकलन किया जा रहा था।

गली मोहल्ले चौक चौराहे हर जगह इसकी चर्चा चल रही थी। बच्चे, नौजवान बुजुर्ग हर लोग अपना आकलन प्रस्तुत कर आगे वाले को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। यह सिलसिला मतदान शुरू होने से लेकर देर रात तक चला । वोटर अपने- अपने चेहते प्रत्याशियों के पक्ष में जीत हार का आकलन करने में जुटे रहे।

जिस बूथ पर जितनी लंबी कतार, उतना ही बड़ी जीत की उम्मीद

मतदान शुरू होने के साथ ही हार जीत का आकलन भी चलाता रहा । वोटर, प्रत्याशी, समर्थक सहित आम लोग जीत हार का आकलन करते रहे। समुदाय विशेष एवं जिस बूथ पर जितनी लंबी कतार वहां उतने ही जीत के बड़े दावे किए जा रहे थे। लोग चर्चा कर रहे थे यह समुदाय एवं जाति विशेष के लोग फलां को वोट कर रहे है नतीजतन उनकी जीत पक्की है। वहीं सामने वाला दूसरे बूथ का हवाला देकर दूसरे की जीत पक्की होने का दवा कर रहा था। कमोवेश यह स्थिति करीब सभी जगह रही। सिलसिला देर शाम तक चला।

 

बेतिया विधानसभा

1. रेणु देवी-भाजपा
2. वशी अहमद-कांग्रेस
3.अनिल कुमार सिंह -जन सुराज पार्टी
4. छ़ठु शर्मा-जागरूक जनता पार्टी
5. सतीश कुमार-सुधारवादी पार्टी
6. रोहित कुमार सिकारिया-निर्दलीय