Maharashtra HSC Result 2022 Live Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, लिंक 1 बजे होगा एक्टिव, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Maharashtra HSC Result 2022 Live Updates: 10 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE), पुणे द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 12 के 14.85 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Maharashtra HSC Result 2022 Live Updates: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार कर रहे 14.85 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 12 के छात्रों के लिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 8 जून 2022 को कर दी है। महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2022 की आज सुबह 11 बजे की गई। इसके साथ बी बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस साल की परीक्षाओं में 94.22 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हालांकि, परिणाम देखने के लिए लिंक को दोपहर 1 बजे एक्टिव होने के बाद देख सकते हैं।
Maharashtra HSC Result 2022: ये रहे डायरेक्ट लिंक
स्टूडेंट्स अपना महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
MSBSHSE Class 12 Result 2022: 10 हजार से अधिक छात्रों के 90 फीसदी से अंक
महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए घोषित आकड़ों के मुताबिक इस साल 90 फीसदी से अधिक प्राप्तांक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं की सख्या 10 हजार से अधिक है।
Maharashtra HSC Result 2022: आंसर शीट की फोटो कॉपी के लिए कर सकते हैं अप्लाई
इसके साथ ही परीक्षार्थी अपने आंसर-शीट की फोटो कॉपी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 400 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
MSBSHSE Class 12 Result 2022: नतीजों से असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे वेरीफिकेशन
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में घोषित अपने नतीजे और विभिन्न विषयों के प्राप्तांकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं, मीडिया खबरों के मुताबिक, अपनी कॉपियों का वेरीफिकेशन करा सकेंगे।
Maharashtra HSC Result 2022: जानें अन्य रीजन का प्रदर्शन
वहीं, दूसरे स्थान पर पुणे रीजन है जहां के 93.61 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इसी प्रकार लातूर रीजन के 95.25 फीसदी, अमरावती के 96.34 फीसदी और कोल्हापुर के 95.07 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
MSBSHSE 12th Baord Result 2022: महाराष्ट्र 12वीं नतीजों में कोंकण रीजन आगे
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में इस साल कोंकण रीजन के छात्र-छात्राएं हैं। इस वर्ष इस रीजन का उत्तीर्ण प्रतिशत 97 फीसदी है।
MSBSHSE 12th Result 2022: महाराष्ट्र 12वीं नतीजों में पिछले साल से कल हुए पास
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस बार 94.22 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। यह आकड़ा पिछले साल की तुलना कम है। वर्ष 2021 में 99.63 फीसदी सफल हुए थे। हालांकि, पिछले साल परीक्षाओं का आयोजन हीं किया गया था और परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से घोषित किए गए थे।
Maharashtra HSC Result 2022: कहां और कैसे करें चेक महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022
ऐसे में जबकि एमएसबीएसएचएसई पुणे द्वारा महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है और स्टूडेंट्स अपने नतीजे देखने के लिए वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम निम्नलिखित वेबसाइट पर देख पाएंगे-
- mahresult.nic.in
- mahahsc.in
- msbshse.co.in
- hscresult.11thadmission.org.in
- hscresult.mkcl.org