Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खबरदार! इन 5 पक्षियों को घर में रखा तो सीधे जाएंगे जेल, भूलकर भी न करें इन्हें पालने की गलती

    हमारे देश में कई ऐसे पक्षी हैं जिन्हें पालना कानूनन जुर्म है। ये पक्षी Wildlife Protection Act 1972 के तहत संरक्षित हैं। अगर कोई व्यक्ति इन पक्षियों को पालता या बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे भारी जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 पक्षियों के बारे में जिन्हें घर में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए।

    By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Mon, 25 Aug 2025 12:51 PM (IST)
    Hero Image
    इन 5 पक्षियों को घर में रखने पर हो सकती है जेल (Image Source: Jagran)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रंग-बिरंगे पक्षी हमेशा से इंसानों को आकर्षित करते रहे हैं। इनकी चहचहाहट और खूबसूरत पंख किसी भी घर को रौनक से भर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पक्षियों को पालतू बनाना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कई पक्षियों को पकड़ना, खरीदना या इन्हें पालना अपराध माना गया है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे 5 पक्षियों (Illegal Pet Birds In India) के बारे में, जिन्हें पिंजरे में कैद करना आपके लिए जेल जाने की वजह बन सकता है।

    पहाड़ी तोता

    हरे पंखों और लाल चोंच वाला यह सुंदर तोता लोगों को बहुत भाता है, लेकिन इसे पालना गैरकानूनी है। जंगलों में पाए जाने वाला यह पक्षी खुले वातावरण में ही खुश रहता है। खेती की जमीनों से लेकर घने जंगलों तक, यह कहीं भी रह सकता है, लेकिन पिंजरे में इसकी चहक फीकी पड़ जाती है। लगातार अवैध शिकार और तस्करी के कारण इनकी संख्या घट रही है।

    कोयल

    गर्मी के मौसम में “कू-ऊ कू-ऊ” की आवाज सुनकर हर कोई पहचान जाता है कि कोयल आ गई है। इसकी मधुर आवाज भारतीय साहित्य और कविताओं में भी खूब गाई गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोयल को पिंजरे में कैद करना कानूनन अपराध है? नर कोयल काले-नीले रंग का और लाल आंखों वाला होता है, जबकि मादा भूरे रंग की होती है। यह पक्षी बरसात के आगमन का संकेत भी माना जाता है, लेकिन याद रखें यह केवल जंगलों और खुले आसमान में ही अपनी असली पहचान बनाए रखता है।

    उल्लू

    भारतीय संस्कृति में उल्लू को कभी लक्ष्मी का वाहन तो कभी शुभ-लाभ का प्रतीक माना गया है। इसी वजह से कई लोग इसे घर में रखने की सोचते हैं, लेकिन सच यह है कि उल्लू रात में सक्रिय रहने वाला पक्षी है और इकोसिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। यह चूहों और अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करता है। दिन में साफ न देख पाने के कारण यह आसानी से पकड़ लिया जाता है और अक्सर अवैध व्यापार का शिकार बनता है। ऐसे में, याद रखें- इसे पालना कानून के खिलाफ है।

    पहाड़ी मैना

    मानव जैसी बोली की नकल करने में माहिर यह पक्षी हर किसी को मोहित कर लेता है, लेकिन इसकी यही खूबी इसे खतरे में डाल रही है। लोग इसे घर ले जाने के लिए जंगलों से पकड़ते हैं, जिससे इनकी संख्या तेजी से घट रही है। लगातार वनों की कटाई और अवैध शिकार ने इसे संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में ला खड़ा किया है।

    लाल मुनिया

    छोटा कद, चटक लाल रंग और चिड़िया जैसी चहक- यही है लाल मुनिया की पहचान। इसकी खूबसूरती देखकर लोग इसे पिंजरे में बंद करना चाहते हैं, लेकिन यह भी पूरी तरह संरक्षित पक्षियों में आता है। अपने प्राकृतिक आवास से दूर, यह पक्षी कभी भी उतनी खुशी और सुरक्षा महसूस नहीं कर सकता। इसलिए, इसे भी अपने घर की दीवारों में कैद करनी की गलती भूलकर न करें।

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा Dogs? भारत का नंबर देखकर रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सिर कटने के बाद भी कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है कॉकरोच? यहां जानें इसका राज

    Source: 

    Directorate General of Foreign Trade: https://content.dgft.gov.in/Website/append1_0.pdf