Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं बिना दिल के भी जिंदा रहते हैं ये 5 जीव, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 03:55 PM (IST)

    क्या आपको पता है कुछ ऐसे जीव (Animals Without Heart) भी हैं जिनके शरीर में दिल नहीं होता। जी हां ये जानवर बिना दिल के जिंदा रहते हैं। सुनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन उन जीवों की शारीरिक संरचना ऐसी होती है जिसके कारण उन्हें दिल की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानें कौन हैं ये जीव जिनमें दिल नहीं होता।

    Hero Image
    कैसे बिना दिल के जिंदा रहते हैं ये जीव? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंसानों को जिंदा रहने के लिए दिल बेहद जरूरी है। यह ब्लड पंप करके शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, ताकि हम जिंदा रह सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जीव (Animals Without Heart) ऐसे हैं, जिनके पास दिल होता ही नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, धरती पर कुछ ऐसे भी जीव मौजूद हैं, जो बिना दिल के बिना किसी परेशानी के जिंदा रहते हैं। दरअसल, इन जीवों की शारीरिक जरूरतों काफी अलग होती हैं और संरचना में भी काफी अंतर होता है, जिसके कारण उन्हें दिल की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानें किन जानवरों के पास दिल नहीं होता है।

    जेलीफिश

    जेलीफिश एक ऐसा समुद्री जीव है, जिसकी संरचना काफी सिंपल होती है। इसमें न तो दिल होता है, न ही दिमाग और न खून होता है। यह अपने शरीर में पानी के जरिए ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को ट्रांसपोर्ट करता है। जेलीफिश की ट्रांसपेरेंट देह जेल जैसी होती है, जिसमें ज्यादातर भाग पानी होता है। यह अपनी मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन से पानी को बाहर धकेलकर मूव करता है और इसी प्रक्रिया के दौरान सांस भी ले लेता है।

    यह भी पढ़ें- Wildlife Lovers के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bird Sanctuaries, ठंड में कर सकेंगे रंग-बिरंगे पक्ष‍ियों का दीदार

    फ्लैटवर्म

    फ्लैटवर्म भी बिना दिल के जीवित रहते हैं। इनका शरीर इतना पतला होता है कि ऑक्सीजन सीधे सेल्स तक पहुंच जाता है। इनमें ब्लड सर्कुलेटरी सिस्टम नहीं होता, बल्कि ये डिफ्यूजन प्रक्रिया के माध्यम से पोषक तत्वों और गैसों का आदान-प्रदान करते हैं। फ्लैटवर्म्स का शरीर चपटा होने के कारण सरफेस एरिया ज्यादा होता है, जिससे डिफ्यूजन आसानी से हो पाता है।

    स्पंज

    स्पंज सबसे सिंपल मल्टी सेल्युलर जीवों में से एक हैं। इनमें कोई अंग या टिश्यू नहीं होते, न ही दिल या सर्कुलेटरी सिस्टम। स्पंज पानी से छानकर खाना लेते हैं। इनके शरीर में पोर्स होते हैं, जिनसे पानी अंदर प्रवेश करता है और सेल्स सीधे ही पोषक तत्वों व ऑक्सीजन को अब्जॉर्ब कर लेती हैं।

    स्टारफिश

    स्टारफिश में भी दिल नहीं होता, लेकिन इनमें एक वॉटर वैस्कुलर सिस्टम होता है, जो पानी के दबाव से काम करता है। इस सिस्टम के माध्यम से स्टारफिश अपने ट्यूब फीट को हिलाती है और पोषक तत्वों को डिस्ट्रिब्यूट करती है। इसके अलावा, स्टारफिश में खून की जगह सी वॉटर सेल्स तक पहुंचता है।

    हाइड्रा

    हाइड्रा मीठे पानी का एक माइक्रोस्कोपिक जीव है, जो बिना दिल के जिंदा रहता है। यह अपने शरीर की बाहरी परत और अंदरुनी परत के बीच डिफ्यूजन प्रोसेस के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का लेन-देन करता है। हाइड्रा का शरीर इतना पतला होता है कि गैसें सीधे सेल्स तक पहुंच जाता है।

    यह भी पढ़ें- Most Dangerous Animal: वाइल्ड लाइफ के शौकीन लोग दुनिया के इन सबसे खतरनाक जानवरों से रहें सावधान