विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nobel Day 2024: एक गलतफहमी से शुरू हुआ था Nobel Prize का सिलसिला, पढ़ें ये दिलचस्प कहानी

Published: Tue, 10 Dec 2024 04:01 PM (IST)

हर साल 10 दिसंबर को नोबेल डे मनाया जाता है। नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) की याद में दिया जाता है जिसके लिए अलग-अलग फील्ड्स के लोगों को चुना जाता है लेकिन इस पुरस्कार की शुरुआत कैसे हुई इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी है। आइए जानें।

Alfred Nobel की याद में मनाया जाता है Nobel Day (Picture Courtesy: Instagram)
Alfred Nobel की याद में मनाया जाता है Nobel Day (Picture Courtesy: Instagram)

HighLights

  1. हर साल 10 दिसंबर को Nobel Day मनाया जाता है।
  2. इस दिन को Alfred Nobel की याद में मनाया जाता है।
  3. यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कारों में से एक है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nobel Day 2024: हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विजेताओं को सम्मानित किया जाता है और इस दिन को नोबेल डे (Nobel Day) के नाम से जाना जाता है। यह दिन न केवल विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान को मनाता है, बल्कि एक दिलचस्प कहानी (Alfred Nobel Facts) भी बयां करता है, जो एक गलतफहमी से शुरू हुई थी।

मौत के व्यापारी कहलाए

1867 में, स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार (Alfred Nobel Inventions) किया था। डायनामाइट ने निर्माण और खनन उद्योग में क्रांति ला दी, लेकिन दुर्भाग्य से इसका इस्तेमाल युद्ध में भी होने लगा। युद्ध में डायनमाइट के इस्तेमाल से होने वाले विध्वंस के कारण डायनमाइट के आविष्कार को श्राप माना जाने लगा और नोबेल को 'मौत के व्यापारी' के रूप में देखना शुरू कर दिया।

nobel day

(Picture Courtesy: Instagram)

यह भी पढ़ें: एआई के गॉडफादर जेफ्री ने जिस तकनीक पर जताई चिंता उसी के लिए मिल गया पुरस्कार, नोबेल प्राइज 2024 विनर लिस्ट यहां से करें चेक

गलतफहमी से आया पुरुस्कार देने का ख्याल

जब 1888 में, उनके भाई लुडविग की मृत्यु हुई, तब एक फ्रांसीसी अखबार ने गलती से अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की खबर छाप दी और उन्हें 'मृत्यु के व्यापारी' के रूप में संबोधित किया। इस घटना ने नोबेल को झकझोर कर रख दिया। उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें इतिहास में किस रूप में याद किया जाएगा। वे नहीं चाहते थे कि इतिहास के पन्नों में उनका नाम इस तरह याद किया जाए।

अपनी संपत्ती से पुरुस्कार देने की घोषणा

अपनी इस नकारात्मक छवि से बेहद आहत होकर, नोबेल ने अपनी संपत्ति को एक फंड का स्वरूप देने का फैसला किया। उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा कि इस फंड के ब्याज से हर साल उन लोगों को पुरस्कार दिए जाएं, जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में मानव जाति के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो। बाद में, इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए भी नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। नोबेल ने अपनी वसीयत में स्पष्ट रूप से लिखा था कि इन फंड्स को सुरक्षित तरीके से इनवेस्ट किया जाए और इनसे मिलने वाले ब्याज से हर साल नोबेल पुरुस्कार दिए जाएं।

nobel day

(Picture Courtesy: Instagram)

स्वीडन करता है विजेताओं का चयन

नोबेल पुरुस्कार किसे दिया जाएगा यह तय स्वीडन की यूनिवर्सिटी तय करती है, लेकिन शांति के लिए नोबेल पुरुस्कार नॉर्वे में दिया जाता है। शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुने गए 5 लोगों के एक समूह द्वारा दिया जाता है, जबकि अन्य सभी पुरस्कार स्वीडन में स्थित यूनिवर्सिटी द्वारा दिए जाते हैं।

नोबेल पुरस्कार से जुड़ी बातें

  • अलग-अलग क्षेत्र- फिजिक्स, केमिस्ट्री,मेडिसिन, साहित्य, शांति और इकोनॉमी।
  • वार्षिक पुरस्कार- हर साल दिसंबर में प्रदान किए जाते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय मान्यता- दुनिया भर में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
  • एक गलतफहमी से जन्म- अल्फ्रेड नोबेल की अपनी छवि को सुधारने की इच्छा से शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें: कौन हैं हान कांग, जिन्हें मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार; पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।