विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IT नियम को यूथ कांग्रेस ने दिल्ली HC में दी चुनौती, राहुल गांधी से जुड़ी पोस्ट हटाने के आरोप

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:33 AM (IST)

यूथ कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर राहुल गांधी से जुड़ी पोस्ट को स्वचालित रूप से प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो: जागरण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो: जागरण

HighLights

  1. यूथ कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

  2. राहुल गांधी की पोस्ट हटाने पर मेटा पर आरोप।

  3. आईटी नियम-2021 की वैधता को चुनौती दी गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यूथ कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर राहुल गांधी का नाम या तस्वीर होने के कारण वैध पोस्ट स्वचालित प्रणाली से प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है।

साथ ही, सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के नियम- चार(चार) की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है।

याचिका में क्या कहा गया है?

यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व इंटरनेट मीडिया प्रमुख मनु जैन ने याचिका में कहा कि संगठन और उसके सदस्यों, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की पोस्ट बिना पूर्व सूचना, कारण बताए या पक्ष रखने का मौका दिए हटाई जा रही हैं। याचिका में मेटा प्लेटफार्म्स पर आरोप लगाया गया है कि उसका सिस्टम राहुल गांधी के नाम और तस्वीर को कीवर्ड मानकर पोस्ट रोकता है।

यूथ कांग्रेस ने संबंधित आदेशों, अनुरोधों और इस्तेमाल किए गए मानदंडों का खुलासा करने की मांग की है। उसने स्पष्ट किया कि दुष्कर्म या बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने की स्वचालित तकनीक को चुनौती नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सुरक्षा पर स्टडी में बड़ा खुलासा, 87.5 प्रतिशत महिलाओं को बस-मेट्रो स्टॉप तक पहुंचने में सताता है डर

यह भी पढ़ें- छठ और बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, दिल्ली पुलिस का एक्शन; साकेत थाने में FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।