छठ और बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, दिल्ली पुलिस का एक्शन; साकेत थाने में FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के खिलाफ साकेत थाने में एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस। फाइल फोटो - जागरण
HighLights
दिल्ली पुलिस ने कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
छठ पूजा और बिहारी महिलाओं पर की थी टिप्पणी।
साकेत के कॉमेडी क्लब में हुआ था कार्यक्रम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले को लेकर एक्शन लिया है।
साउथ दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले एक वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
एक कार्यक्रम में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वहीं, शिकायत में आरोप लगाया गया कि 24 अक्टूबर को साकेत के कॉमेडी क्लब में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
शिकायतकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 79, 196, 296 और 352 के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- छठ और सिंदूर पर कॉमेडियन यश माहेश्वरी के भद्दे कमेंट से भड़की भाजपा, दिल्ली पुलिस में पहुंची शिकायत
(खबर को न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट से बनाया गया है।)