विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की सुरक्षा पर स्टडी में बड़ा खुलासा, 87.5 प्रतिशत महिलाओं को बस-मेट्रो स्टॉप तक पहुंचने में सताता है डर

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में एक अध्ययन के अनुसार, 87.5% महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन स्टॉप तक पैदल जाने में असुरक्षा महसूस होती है। यह असुरक्षा खराब बुनियादी ढांचे और पुरुषों के अनुचित व्यवहार के कारण है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 87.5% महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन तक पहुंचने में असुरक्षा।

  2. अंधेरे पार्क, टूटे फुटपाथ बुनियादी ढांचे की कमी दर्शाते हैं।

  3. पुरुषों का घूरना, फब्तियां कसना बड़ी सुरक्षा चुनौती।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का सवाल केवल बसों, मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन में सफर तक सीमित नहीं है। घर से निकलकर मेट्रो स्टेशन या बस स्टाप तक पहुंचने का रास्ता भी उनके लिए डर और असुरक्षा की वजह बना हुआ है।

एक अध्ययन में सामने आया है कि दिल्ली में 87.5 प्रतिशत महिलाओं और लड़कियों को अपने नजदीकी सार्वजनिक परिवहन स्टाप तक पैदल जाने में असुरक्षा महसूस होती है। यानी सार्वजनिक परिवहन में सफर शुरू होने से पहले ही उनके सामने सुरक्षा की चुनौती खड़ी हो जाती है।

गंभीर सवाल उठाए गए

जेंडर समानता के लिए काम करने वाली संस्था सेंटर फार इक्विटी एंड इंक्लूजन (सीईक्यूयूआईएन) के अध्ययन के मुताबिक, 1,588 महिलाओं, लड़कियों और एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित इस अध्ययन में सार्वजनिक स्थानों की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और संस्थागत जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

अध्ययन के मुताबिक, 88.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं को अंधेरा होने के बाद नजदीकी सार्वजनिक पार्क में असुरक्षा महसूस होती है। तीन-चौथाई से अधिक लोगों ने फुटपाथों पर रोशनी की व्यवस्था बेहद खराब बताई।

वहीं, 60 प्रतिशत लोगों के अनुसार फुटपाथ या तो टूटे हुए हैं या कई जगह मौजूद ही नहीं हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए रात के समय ही नहीं, दिन में भी पैदल आवाजाही मुश्किल हो जाती है।

सड़क पर बुनियादी सुविधाओं से ज्यादा व्यवहार की चुनौती

अध्ययन में सुरक्षा की समस्या के पीछे केवल खराब बुनियादी ढांचे को जिम्मेदार नहीं माना गया है। करीब 80 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि पुरुषों का घूरना, फब्तियां कसना और पीछा करना उनके रोजमर्रा के सफर को असुरक्षित बनाता है। इससे स्पष्ट है कि सड़क पर बेहतर रोशनी और फुटपाथ बनाने के साथ सार्वजनिक व्यवहार में बदलाव भी जरूरी है।

यही नहीं पता कि शिकायत कहां करें

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि 80.5 प्रतिशत लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि फुटपाथ, पार्क या सार्वजनिक स्थानों से जुड़ी उनकी शिकायतों के समाधान के लिए कौन सा सरकारी विभाग जिम्मेदार है। यानी समस्या का सामना करने के बाद भी उन्हें यह पता नहीं होता कि शिकायत लेकर कहां जाएं।

दिल्ली में यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज
विवरण वर्ष 2024 वर्ष 2025 वर्ष 2026 (15 सितंबर)
दर्ज मामले 1013 966 653
सुलझाए गए मामले 993 947 634

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।