दिल्ली का ‘मर्डर स्पॉट’ बना यमुनापार, सड़कों पर बेखौफ कत्ल! साल की शुरुआत में ही 15 वारदातों से उठे सवाल
पूर्वी दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। साल की ...और पढ़ें
-1770345157808_m.webp)
यमुनापार में लगातार बढ़ रहा है हत्याओं का सिलसिला। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल के शुरुआती दिनों में यमुनापार में 15 हत्या होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा नहीं है यह हत्याएं घरों में हो रही हैं।
बेखौफ बदमाश सड़कों पर हत्याएं कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है यमुनापार में कानून व्यवस्था बिल्कुल लचर है। आराेप है कि वरिष्ठ अधिकारी दफ्तरों में बैठे रहते हैं। सड़कों पर थाना पुलिस के साथ गश्त करते हुए नजर ही नहीं आते हैं।
बदमाश वारदात करने में जरा नहीं चुक रहे हैं। आम लोगों को सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। लूट का विरोध करने पर हत्या होने का इस साल में यह पहला मामला नहीं है।
यह भी पढ़ें- 2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में फैजान की मौत पर दो पुलिसकर्मियों को समन, सीबीआई ने दायर की है चार्जशीट
बुजुर्गों से लेकर लाबालिग तक बन रहे निशाना
यमुनापार में उत्तर पूर्वी जिले में हत्या की वारदात ज्यादा हो रही है। बुजुर्गों से लेकर नाबालिगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। न्यू सीलमपुर थाना इलाके में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या इस बात का प्रमाण है कि किस तरह से जिले में अपराध बढ़ रहा है।
दंपती अपने बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर वारदात कर रहे हैं। उन्हें कानून का जरा भी भय नहीं है। श्रीराम कालोनी में चार युवाओं ने सिर्फ 14 साल के बच्चे की इसलिए हत्या कर दी कि बच्चे ने रोहिंग्या कहकर चिढ़ाने का विराेध किया।
यह दोनों हत्याएं सड़कों पर हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है दोनों ही हत्या में अपराधी पकड़ लिए गए हैं। क्षेत्र में पुलिस गश्त भी कर रही है।
क्रोनोलॉजी
- 31 जनवरी 2025 : शास्त्री पार्क इलाके में घोषित बदमाश वसीम की चाकू से गोदकर हत्या।
- 5 जनवरी 2026 : मानसरोवर पार्क इलाके में लूटपाट के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या।
- 6 जनवरी 2026 : वेलकम इलाके में पार्क में बैठे युवक की चाकू से गोदकर हत्या।
- 7 जनवरी 2026 : लक्ष्मी नगर में युवक ने मां, भाई और बहन की गला घोंटकर हत्या की।
- 8 जनवरी 2026 : मयूर विहार इलाके में छात्र की पीट-पीटकर हत्या।
- 14 जनवरी 2026 : कल्याणपुरी इलाके में घोषित बदमाश की चाकू से गोदकर हत्या।
- 17 जनवरी 2026 : गीता कॉलोनी में डंडों से वार कर युवक की हत्या।
- 22 जनवरी 2026 : प्रीत विहार इलाके में चाकू से गोदकर युवक की हत्या।
- 23 जनवरी 2026 : वेलकम इलाके में कैफे के अंदर गोली मारकर युवक की हत्या।
- 24 जनवरी 2026 : शास्त्री पार्क इलाके में गोलियां मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या।
- 27 जनवरी 2026 : सीलमपुर इलाके में गोली मारकर जींस कारोबारी की हत्या।
यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, 50 मीटर तक सिमटी विजिबिलिटी; सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार
