विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बरकरार, कई इलाकों में विजिबिलिटी भी घटी; 'AQI' में हल्का सुधार

Published: Fri, 06 Feb 2026 07:48 AM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:00 AM (IST)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50-100 मीटर तक सिमट गई। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने रफ्तार थाम दी। घने कोहरे की वजह से कई स्थानों पर दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमट गई।

पालम और सफदरजंग सहित प्रमुख इलाकों में कम विजिबिलिटी का असर सड़क यातायात पर साफ दिखा, जबकि कुछ उड़ानों और ट्रेनों के संचालन में भी देरी की सूचना है।

मौसम विभाग (IMD) ने दिन के शुरुआती घंटों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर तक कोहरा छंटने और हल्की धूप निकलने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल बने रह सकते हैं, लेकिन दिन के समय धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

20260203287L

आज न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

यह भी पढ़ें- अवैध बोरवेल से दिल्ली का भूजल 'खाली', एनजीटी के निर्देश पर कार्रवाई तेज; बढ़ती मांग के बीच भूजल दोहन 100% पार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

अगले दो दिन भी ऐसा ही रहेगा मिजाज

7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय कोहरा और दिन में सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 फरवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में कुछ कमी आने के संकेत हैं।

हवा में हल्का सुधार पर फिर भी 'अन्हेल्दी'

मौसम के साथ वायु गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। औसत एक्यूआई 250 से 300 के बीच दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

आज शहर का समग्र AQI 218 दर्ज किया गया, जो ‘अनहेल्दी’ श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 का स्तर 218 और पीएम 10 का स्तर 136 रहा।

विभिन्न इलाकों में AQI इस प्रकार दर्ज किया गया:

इलाका AQI श्रेणी
DTU, दिल्ली 242 खराब
जहांगीरपुरी 232 खराब
लोनी 229 खराब
सेक्टर-51, गुरुग्राम 179 मध्यम
नॉलेज पार्क-5, ग्रेटर नोएडा 184 मध्यम

सोर्स - https://aqicn.org/

खराब हवा और घने कोहरे के बीच लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा हुई बेहतर, तापमान में बढ़ोतरी जारी; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?