विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में फैजान की मौत पर दो पुलिसकर्मियों को समन, सीबीआई ने दायर की है चार्जशीट

Published: Thu, 05 Feb 2026 11:59 PM (IST)

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में फैजान की मौत के मामले में सीबीआई के आरोपपत्र पर ...और पढ़ें

यह मुकदमा उक्त दंगे में 23 वर्षीय युवक फैजान की मौत से जुड़ा है।

यह मुकदमा उक्त दंगे में 23 वर्षीय युवक फैजान की मौत से जुड़ा है।

HighLights

  1. दिल्ली दंगा 2020: फैजान की मौत पर कोर्ट ने लिया संज्ञान।

  2. दो पुलिसकर्मी रविंदर कुमार, पवन यादव आरोपी बनाए गए।

  3. सीबीआई चार्जशीट पर कोर्ट ने 24 फरवरी को समन भेजा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के एक मामले में सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है। यह मुकदमा उक्त दंगे में 23 वर्षीय युवक फैजान की मौत से जुड़ा है। इसमें दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल के खिलाफ सीबीआई के आरोप पत्र पर सुनवाई की गई।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक गोयल ने हेड कांस्टेबल रविंदर कुमार और कांस्टेबल पवन यादव को आरोपित बनाते हुए कहा कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सुबूत हैं।

सीबीआई की जांच के आधार पर कोर्ट ने आइपीसी की धाराओं 323, 325 और 304 के तहत अपराध का संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपों में ऐसी मारपीट का आरोप है, जिसमें जान जाने की आशंका का ज्ञान था, हालांकि हत्या की मंशा नहीं थी।

अदालत ने दोनों पुलिसकर्मियों को 24 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर अगस्त 2024 में सीबीआई को सौंपा गया था। 

फैजान की मां किस्मतुन ने आरोप लगाया था कि दंगों के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की, हिरासत में रखा और समय पर इलाज नहीं मिलने दिया, जिससे 26 फरवरी 2020 को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल, डॉक्टर और मेडिकल स्टोर दोनों जिम्मेदार