यमुना में क्रूज यात्रा की आज होगी शुरुआत, ट्रैफिक एडवाइजरी- सोनिया विहार पुश्ता रोड पर जाने से बचें
सोनिया विहार में यमुना नदी में रिक्रिएशनल क्रूज सेवा का उद्घाटन मंगलवार को होगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोनिया विहार ...और पढ़ें

सोनिया विहार में मंगलवार को यमुना नदी में रिक्रिएशनल क्रूज सेवा का उद्घाटन किया जाएगा। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
यमुना नदी में रिक्रिएशनल क्रूज सेवा का सोनिया विहार में उद्घाटन।
सोनिया विहार पुश्ता रोड पर चार घंटे यातायात रहेगा प्रभावित।
दिल्ली यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की एडवाइजरी जारी की।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार में मंगलवार को यमुना नदी में रिक्रिएशनल क्रूज सेवा का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
इसके तहत सोनिया विहार पुश्ता रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को जाम से बचाने और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात को नियंत्रित करने के साथ वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
सोनिया विहार पुश्ता रोड पर जाने से बचें
यातायात पुलिस के अनुसार, क्रूज सेवा का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे से प्रस्तावित है। कार्यक्रम में लोगों की आवाजाही और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सोनिया विहार पुश्ता रोड से गुजरने वालों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना बना लें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
- यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नांगलक्सर टी-प्वाॅइंट से खजूरी चौक, आरटीसी पुश्ता रोड, सभापुर गांव, चौहान पट्टी होते हुए सोनिया विहार पुश्ता रोड तक पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग सुझाया है।
- पुलिस ने लोगों से प्रभावित सड़क पर जाने से बचने, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क किनारे पार्किंग नहीं करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से 55 KM दूर इस शहर में दीपावली पर वायु प्रदूषण का फूटा बम, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा