दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास हुई वारदात; खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
दिल्ली के रोहिणी में यूनिटी वन मॉल के पास 35 वर्षीय पिंटू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ...और पढ़ें

वारदात रोहिणी सेक्टर-10 में सोमवार देर रात हुई। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
रोहिणी में 35 वर्षीय पिंटू की चाकू मारकर हत्या।
यूनिटी वन मॉल के पास देर रात हुई वारदात।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।
राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। रोहिणी के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में यूनिटी वन मॉल के पास 35 वर्षीय पिंटू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिंटू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात रोहिणी सेक्टर-10 में सोमवार देर रात हुई। सूचना मिलते ही प्रशांत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने लूटपाट और रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, आदर्श नगर और शाहबाद डेयरी इलाके में भी हत्या की वारदात हो चुकी हैं। अब रोहिणी में हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।