दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 9 दिन में 16 हजार से अधिक वाहन लौटाए, करोड़ों का जुर्माना
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस महीने के पहले ...और पढ़ें

16 हजार से अधिक वाहन लौटाए। जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की निगरानी सख्त कर दी गई है। ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस माह महज नौ दिनों में सीमाओं पर 73,877 वाहनों की जांच की गई। इनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 16,827 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें सीमा से ही वापस लौटा दिया गया। वहीं, 696 वाहनों के चालान काटकर 1.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सीमाओं पर विशेष निगरानी
ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खासतौर पर बीएस-6 मानक से नीचे के वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि प्रदूषण बढ़ाने वाले वाहनों को राजधानी में प्रवेश करने से रोका जा सके। इसके लिए प्रमुख बॉर्डर पर संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें वाहनों के दस्तावेज, पंजीकरण और निर्धारित उत्सर्जन मानकों की जांच कर रही हैं।
दरअसल, सर्दियों में प्रदूषण की समस्या गंभीर होने के साथ ही दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या भी चिंता का विषय बन जाती है। ऐसे में सीमाओं पर जांच अभियान को प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति का अहम हिस्सा बनाया गया है।
सोमवार को सीमाओं पर की गई संयुक्त कार्रवाई
-1794279375539.webp)
(AI-Generated Image)
1 से 9 नवंबर तक सीमाओं पर की गई संयुक्त कार्रवाई

(AI-Generated Image)
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 पार; नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम का भी बुरा हाल
यह भी पढ़ें- घोटाले से लेकर विदेशी फंडिंग तक, दागदार रहा अल फलाह ट्रस्ट का इतिहास; लाल किला ब्लास्ट से जुड़े तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।