विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से 55 KM दूर इस शहर में दीपावली पर वायु प्रदूषण का फूटा बम, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:06 AM (IST)

दीपावली पर बागपत में वायु प्रदूषण ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां एक्यूआई 305 दर्ज किया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली पर बागपत का एक्यूआई 305, पांच साल का रिकॉर्ड टूटा।

  2. ध्वनि प्रदूषण में 3 से 12 डेसीबल तक की वृद्धि दर्ज की गई।

  3. ग्रैप-3 नियम कागजों तक सीमित, स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ीं।

जागरण संवाददाता, बागपत। बीते दिनों कई बार देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो चुके बागपत ने अब दीपावली पर वायु प्रदूषण का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बागपत में एक्यूआइ 305 रहा तो 12 डेसीबल तक पहुंचे ध्वनि प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शर्मनाक स्थित यह रही कि ग्रैप-3 के नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रहे, क्योंकि जमीन पर प्रदूषण में कमी लाने का प्रयास नजर नहीं आया। तंत्र की इस लापरवाही से गले में खराश, आंखों में जलन, सांस फूलने और चर्म रोग का रोना रोते दिखे।

एक नवंबर को ही बागपत 346 एक्यूआइ के साथ वायु प्रदूषण में देश में पहले स्थान पर था। इससे पहले 22 अक्टूबर को बड़ौत शहर भी देश में पहले स्थान प्राप्त किया था। इसके बावजूद दीपावली पर वायु प्रदूषण में कमी लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

दीपावली पर भी रोजमर्रा की तरह 24 हजार कंडम वाहन सड़कों पर दौड़कर धुआं छोडते रहे। मिट्टी खनन एवं परिवहन, निर्माण कार्यों से उड़ती धूल, डस्ट ढुलाई, गन्ना कोल्हुओं तथा फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं रोकने का काम कहीं होता नहीं दिखा। यही वजह रही कि दीपावली की शाम चार बजे से लेकर सोमवार की शाम चार बजे तक बागपत का एक्यूआइ 305 रहा है।

हालांकि इससे पहले दिन तो एक्यूआइ 326 था। न केवल वायु प्रदूषण बढ़ा बल्कि ध्वनि प्रदूषण से भी लोग परेशान रहे। दीपावली पर सेंसेटिव जोन, आवासीय जोन, कामर्शियल जोन तथा औद्योगिक क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण में तीन से 12 डेसीबल तक की बढोत्तरी दर्ज की गई है।

दीपावली पर एक्यूआइ

  • 2026- 306
  • 2025- 254
  • 2024- 245
  • 2023- 295
  • 2022- 188

पांच दिन का एक्यूआइ

  • 9 नवंबर- 305
  • 8 नवंबर- 326
  • 7 नवंबर- 249
  • 6 नवंबर- 296
  • 5 नवंबर- 335

बागपत में दीपावली पर रहा ध्वनि प्रदूषण

जोन सामान्य स्थित दीपावली पर
जिला अस्पताल 50 डेसीबल 56.2 डेसीबल
आवासीय क्षेत्र 55 डेसीबल 60.2 डेसीबल
राष्ट्रवंदना चौक 62 डेसीबल 73.8 डेसीबल
औद्योगिक क्षेत्र 67 डेसीबल 78.8 डेसीबल

वायु प्रदूषण रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। कई फैक्ट्रियों तथा निर्माण साइटों को चेक किया गया। दीपावली पर वायु तथा ध्वनि प्रदूषण में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।
-योगेश कुमार, पर्यावरण अभियंता, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।