विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के बुराड़ी में खाली प्लॉट में खून से लथपथ मिला महिला की शव, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:05 PM (IST)

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रतीकात्मक तस्वीर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या।

  2. पत्थरों से वार कर की गई बेरहमी से हत्या।

  3. खाली प्लॉट में मिला खून से लथपथ शव।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पत्थरों से बार-बार वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

करीब 37 वर्षीय महिला का शव मंगलवार सुबह वेस्ट कमल विहार स्थित एक पंप हाउस के पास खाली प्लाॅट में खून से लथपथ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला को सोमवार शाम तक इलाके में घूमते हुए देखा गया था। ऐसे में पुलिस सोमवार शाम से मंगलवार सुबह के बीच की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला की किसी से रंजिश तो नहीं थी और वारदात को अंजाम देने वाला कोई परिचित था या नहीं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच के रही है। 

यह भी पढ़ें- झारखंड में खनिज सत्यापन के नए नियम लागू, चालान नहीं दिखा सके तो देनी होगी दोगुनी रॉयल्टी; बालू होगा सस्ता

यह भी पढ़ें- दीपावली मनाकर घर से वापसी शुरू, ऊना बस अड्डे पर सीट और टिकट के लिए मारामारी; HRTC ने 12 स्पेशल बसें भेजीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।