विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में खनिज सत्यापन के नए नियम लागू, चालान नहीं दिखा सके तो देनी होगी दोगुनी रॉयल्टी; बालू होगा सस्ता

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:00 PM (IST)

झारखंड में खनिज उपयोगिता सत्यापन प्रमाणपत्र अब कड़ी शर्तों के साथ मिलेगा, जिसमें रॉयल्टी चालान न होने पर दोगुनी रॉयल्टी ...और पढ़ें

100 सीएफटी की कीमत 1280, दोगुनी रायल्टी की भी पेनाल्टी।

100 सीएफटी की कीमत 1280, दोगुनी रायल्टी की भी पेनाल्टी।

HighLights

  1. रॉयल्टी चालान न होने पर देनी होगी दोगुनी पेनाल्टी और कीमत।

  2. बालू की सरकारी कीमत ₹1280 प्रति 100 सीएफटी तय की गई।

  3. अवैध खनन रोकने, खनिजों की उपलब्धता बढ़ाने का सरकार का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में खनिज उपयोगिता सत्यापन प्रमाणपत्र मिलने लगा है, मगर शर्त के साथ। बीते 27 अप्रैल 2026 से बिना रायल्टी चालान के खनिज सत्यापन प्रमाणपत्र निर्गत करने पर रोक लग गई थी। अब सशर्त स्वीकृति दी गई है।

शर्त के प्रविधान बेहद कड़े हैं। जिन लोगों ने खनिज का रायल्टी चालान नहीं लिया है, उन्हें खनिज की कीमत देनी होगी। दोगुनी रायल्टी की पेनाल्टी भी लगेगी। बालू की सरकारी कीमत 1,280 रूपए प्रति 100 सीएफटी (घन फीट) निर्धारित की गई है जबकि उतने बालू की रायल्टी 120 रुपये है।

झारखंड सरकार के किसी भी विभाग, केंद्र या राज्य के सरकारी उपक्रम अथवा बड़े कारपोरेट हाउस के निर्माण कार्य में खनिज का उपयोग होता है तो जिला खनन कार्यालय से खनिज सत्यापन प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है। योजना की विवरणी के साथ उपयोग किए गए खनिज का रायल्टी चालान भी जमा करते हैं तो जिला खनन पदाधिकारी द्वारा सहजता से प्रमाणपत्र निर्गत किया जाना है।

यदि रायल्टी चालान नहीं देते हैं तो अप्रैल 2026 के पहले के कार्य के लिए दोगुनी रायल्टी देनी होगी। 26 अक्टूबर 2026 के बाद हुए निर्माण कार्य के लिए दोगुनी रायल्टी के साथ उपयोग किए गए खनिज की कीमत भी देय होगी। इसके अतिरिक्त भी कुछ शुल्क देना होगा।

दूसरे खनिज के लिए निविदा दर पर देना होगा मूल्य

निर्माण कार्य में बालू के अलावा गिट्टी, ईंट, मिट्टी जैसे खनिजों का भी उपयोग होता है। अधिकतर निविदा में खनिज की दर भी अंकित होती है। ईंट, गिट्टी, मिट्टी, मुरूम जैसे खनिज का रायल्टी चालान नहीं है तो खनिज सत्यापन प्रमाणपत्र के वक्त निविदा में दर्ज मूल्य के बराबर राशि जुर्माना के तौर पर देय होगी। सूबे के सभी जिला खनन कार्यालयों को तत्संबंधी अधिसूचना भेजी जा चुकी है।

खान निदेशालय का आकलन, बालू बेहद सस्ता होगा

खान निदेशालय का आकलन है कि खनिज सत्यापन प्रमाणपत्र के प्रविधान में संशोधन का उद्देश्य अवैध खनिज के उपयोग को हतोत्साहित करना है। खान निदेशक राहुल सिन्हा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लघु खनिज के मामले की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

समीक्षा में यह बात आई है कि पलामू को छोड़ राज्य में इतने घाटों की नीलामी हुई है कि सभी चालू हो जाय तो बालू के कारोबार में प्रतिस्पद्धा बढ़ जाएगी। बालू घाटों के संचालन से संबंधित सभी विभागों से समन्वय किया जा रहा है ताकि घाटों को जल्द चालू किया जा सके।

निकट भविष्य में बालू बेहद सस्ता होगा। पत्थर के खदानों की भी बड़ी संख्या में नीलामी हुई है। कुछ महीनों में लघु खनिजों की उपलब्धता सहज हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।