हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने किसे सौंपी प्रदर्शन की कमान, अब किसका आदेश मानेंगे 'कॉकरोच'
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले मुख्य नेताओं की हिरासत के बाद, महाराष्ट्र के ...और पढ़ें

दिल्ली पहुंचने पर सीजेपी के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे को सौंप दी गई।
HighLights
सीजेपी के मुख्य नेता दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए।
अभिजीत दीपके ने प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में अजिंक्य शिंदे को कमान सौंपी।
अजिंक्य शिंदे सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, पूर्व AAP नेता हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले मुख्य नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद, अब महाराष्ट्र के एक नेता अजिंक्य शिंदे इस आंदोलन की कमान संभालेंगे। हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से यह जिम्मेदारी शिंदे को सौंपी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन हैं अजिंक्य शिंदे?
कौन हैं अजिंक्य शिंदे?
- अजिंक्य शिंदे कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं। इससे पहले वे इस समूह द्वारा मुंबई में हुए आंदोलन के मुख्य आयोजकों में शामिल रहे हैं।
- अजिंक्य का आम आदमी पार्टी (आप) से भी पुराना जुड़ाव रहा है। वे आप की महाराष्ट्र यूथ विंग के संयोजक रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय संगठन निर्माण टीम के सदस्य के तौर पर भी काम किया है। महाराष्ट्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका रही है।
- सीजेपी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे शिंदे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।
- इससे पहले वे सीजेपी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान और गांधी जयंती पर दादर में हुए प्रदर्शन के दौरान भी आगे रहे थे। इसके बाद उन पर और अन्य नेताओं पर मामले भी दर्ज किए गए थे।
नेताओं के हिरासत में लिए जाने से थी तैयारी
दिल्ली पहुंचने पर सीजेपी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके, साथ ही सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
इसके बाद हिरासत में लिए जाने से पहले जारी एक पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो में अभिजीत दिपके ने कहा था कि यदि उन्हें और अन्य प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया जाता है, तो जंतर-मंतर का विरोध प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की तरह की अजिंक्य शिंदे के भी करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता हुई थी।
यह भी पढ़ें- Delhi CJP Protest Live: नेहा बोरा समेत CJP के सैकड़ों समर्थकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस, 1500 से ज्यादा लोग डिटेन
यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने अजिंक्य शिंदे को सौंपी CJP आंदोलन की कमान, प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में किया एलान
